×

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट एक-दूसरे के प्यार में पड़ीं ये छह जोडिय़ां

seema
Published on: 6 July 2018 11:13 AM GMT
ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट एक-दूसरे के प्यार में पड़ीं ये छह जोडिय़ां
X

नई दिल्ली : अब तक आपने ने अपने मित्रों से वैवाहिक साइटों के बारे में तो बहुत सुना होगा जिस पर लड़के-लड़कियां परफेक्ट पाटर्नर पाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते हैं और जोडिय़ां बनती हैं। लेकिन क्या आपने कभी एक दो नहीं बल्कि छह जोड़ों को मिलाने वाले मैच मेकर टीवी शो के बारे में सुना है? जी हां, ये जोडिय़ां स्वर्ग में नहीं बल्कि टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' के सेट पर बनी हैं। आइए जानते हैं टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर एक-दूसरे के प्यार में पड़ी इन छह जोडिय़ों के बारे में...

हिना खान और रॉकी जायसवाल

सबसे पॉपुलर ऑफ स्क्रीन जोड़ी हिना खान और रॉकी जायसवाल पहली बार टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर मिले थे। इस शो में हिना खान 'अक्षरा' के किरदार में तो रॉकी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। हालांकि, अभी हिना खान शो का हिस्सा नहीं हैं लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे के लिए रिलेशन में हैं पर दोनों ने कभी भी पब्लिकली अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से यह जोड़ी हमेशा एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते रहते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि हिना को रॉकी कितना प्यार करते हैं, क्योंकि वह बिग बॉस में अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।

यह भी पढ़ेंं :MOVIE : ब्याह करवा के रहूंगा

शिवांगी जोशी और मोहसीन खान

हिना और रॉकी के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर शिवांगी जोशी और मोहसीन खान एक-दूसरे के प्यार में पड़े। इस शो में शिवांगी ने नायरा और मोहसीन खान ने कार्तिक का किरदार निभाया था। छोटे पर्दे पर रोमांटिक सीन्स फिल्माने के बाद ये ऑन स्क्रीन जोड़ा एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने लगा और एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके कुछ ही महीने बाद इस कपल ने एक-दूसरे के प्यार में होने की घोषणा कर दी।

कांची सिंह और रोहन मेहरा

कांची सिंह और रोहन मेहरा की जोड़ी टीवी शो के सेट पर एक-दूसरे के प्यार में पड़ गये। यह जोड़ा शो में कजिन की भूमिका में नजर आया था। हालांकि, बिग बॉस में रोहन की एंट्री से पहले ये जोड़ा एक-दूसरे के रिलेशनशिप होने से इनकार करता रहा लेकिन बाद में इनका रिलेशनशिप पब्ल्कि हो गया। बिग बॉस में रोहन मेहरा ने स्वीकार किया कि हम कंट्रोवर्सीज से नहीं बच सकते। रोहन ने बताया था कि मैं अपने को-स्टार कांची सिंह को डेट कर रहा हूं। इतना ही नहीं शो में रोहन ने कांची सिंह से शादी रचाने की इच्छा भी व्यक्त की थी।

मोहेना सिंह और ऋषि देव

डांसिंग सेशन मोहेना सिंह और ऋषि देव की डेटिंग की अफवाह उड़ रही थी उस समय इस कपल ने कभी अफेयर होने की बात की पुष्टि नहीं की। लेकिन यह कपल कई बार सीक्रेट डेट पर नजर आकर सुर्खियों में बना रहा। बता दें कि मोहेना सिंह और ऋषि देव इस टीवी शो में नक्ष और किर्ति की भूमिका निभाते नजर आए थे। एक बार शो सूत्रों ने खुलासा किया था कि इनका रिलेशनशिप मजबूत होता जा रहा है। इन दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर रिश्ता है। सेट के सभी लोग एक-दूसरे के बीच मजबूत होते प्यार से वाकीफ थे।

प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे

इस शो बाकी बचे जोड़ों में प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे भी हैं। इसे जोड़े के अफेयर की खबरें जब मीडिया ने छापने की कोशिश तो इस जोड़ें ने लिंकअप की अफवाहों से इनकार कर दिया। बता दें कि शो की शूटिंग के दौरान ये जोड़ा एक-दूसरे के करीब आया। इस जोड़े ने शो में करिश्मा और नमन की भूमिका निभाई थी और जल्द एक-दूसरे से प्यार का बैठा। एक इंटरव्यू में अंशुल ने स्वीकार किया था कि हां, हम दोनों दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालंकि, अंशुल ने शो को छोड़ दिया था पर भी दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ।

लता सभरवाल और संजीव सेठ

शो की अंतिम जोड़ी ही सही लेकिन कम से कम एक-दूसरे के प्यार में पडऩे वाले एक्टर हैं लता सभरवाल और संजीव सेठ। इस जोड़े ने 'अक्षरा' राजर्षि और विषंभर महेश्वरी के रूप में एक पैरेंट्स का रोल निभाया था। असल में इस जोड़े के बीच इतना प्यार था कि कभी भी अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया और जल्द शादी के बंधन में बंध गया। जबकि संजीव पहले से ही शादीशुदा थे। उनके पहले से ही दो बच्चे हैं। संजीव और लता ने शादी के दो साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story