×

मीडिया को भी नहीं लगी इस सच की भनक, बोनी कपूर ने बताई उस रात की पूरी कहानी

Charu Khare
Published on: 4 March 2018 10:58 AM GMT
मीडिया को भी नहीं लगी इस सच की भनक, बोनी कपूर ने बताई उस रात की पूरी कहानी
X

नई दिल्ली। बॉलीवुड की हवा हवाई गर्ल 'श्रीदेवी' ने जब से इस दुनिया को अलविदा कहा है, तब से लेकर आज तक उनके फैंस और बॉलीवुड काफी गमजदा है। श्रीदेवी की मौत के बाद से टीवी चैनल्स मीडिया लगातार उनकी मौत से जुड़े कई फैक्ट्स को सनसनीखेज खबर के तौर पर दिखा रहा है। ऐसे में अब तमाम सवालों और फेक खबरों पर लगाम लगाते हुए श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने लोगों को उस रात की पूरी दास्तां सुनाई है। Image result for BONEY KAPOOR SRIDEVIजी हां। दरअसल, फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने अपने एक ब्लॉग के जरिये बोनी कपूर द्वारा बताई गई उस रात दुबई के होटल में हुई पूरी घटना का जिक्र किया है।

Related imageब्लॉग के मुताबिक़, बोनी ने कहा “24 साल में ऐसा दो बार हुआ था जब श्रीदेवी ने मेरे बिना ट्रेवल किया था लेकिन इन दोनों ट्रिप में उनके साथ मेरे दोस्त की बीवी थी। इस बार श्रीदेवी दुबई में विदेशी धरती पर दो दिनों से अकेली थीं।” 24 फरवरी दोपहर 3:30 बजे बोनी की फ्लाइट थी।

Image result for BONEY KAPOOR SRIDEVIवे दुबई जाकर श्रीदेवी को सर्प्राइज देना चाहते थे। जब वे मुंबई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे तो उन्हें श्रीदेवी का फोन आया। बोनी ने उनसे कहा कि वे एक मीटिंग में व्यस्त हो जाएंगे तो हो सकता है कुछ घंटों के लिए उनका फोन बंद आए तो वे घबराए नहीं। बोनी ने उनसे वादा किया कि जैसे ही वे फ्री होंगे उन्हें तुरंत फोन करेंगे।

Image result for BONEY KAPOOR SRIDEVIदुबई के समयनुसार बोनी शाम को 6:20 बजे होटल पहुंचे। होटल में चेक इन प्रक्रिया पूरी करने और श्रीदेवी के कमरे की डुप्लिकेट चाभी लेने के बाद बोनी ने बेल ब्वॉय से कहा कि वे उनका बैग रूम में न लेकर जाए क्योंकि बोनी श्रीदेवी को सर्प्राइज देने के लिए बहुत उत्साहित थे। बोनी जैसे ही कमरे में पहुंचे दोनों ने एक दूसरे को किसी प्रेमी युगल की तरह गले लगाया। दोनों ने आधे घंटे तक एक दूसरे को गले लगाया, किस किया और ढेर सारी बातें करने लगे।

Image result for BONEY KAPOOR SRIDEVIबोनी फ्रेश होने के बाद बाथरूम से जब बाहर आए तो उन्होंने फैसला किया कि श्रीदेवी और वे एक रोमांटिक डिनर पर जाएं। उन्होंने श्रीदेवी को मनाया कि वे अपनी शॉपिंग के प्लान को कैंसिल कर दें। दोनों ने फैसला किया कि अब वे 24 फरवरी को नहीं बल्कि अगले दिन 25 फरवरी को वापस भारत जाएंगे। रविवार का दिन एक साथ बिताने के बाद सोमवार को शॉपिंग कर वापस भारत लौटने की उन्होंने योजना बनाई थी।

Image result for BONEY KAPOOR SRIDEVIबोनी ने बताया “श्रीदेवी बहुत ही रिलेक्स थीं। रोमांटिक डिनर पर जाने से पहले वे नहाने गईं। जबतक श्रीदेवी तैयार होतीं तबतक के लिए मैं लिविंग रूम में चला गया।” नाहटा के अनुसार, लिविंग रूम में 15 से 20 मिनट तक बोनी ने मैच देखा लेकिन इसके बाद वे बैचेन होने लगे क्योंकि वे जानते थे कि शनिवार का दिन है और रेस्तरां में भीड़ मिल सकती है। उस समय शाम के आठ बजे थे। लिविंग रूम में से ही बोनी ने श्रीदेवी को आवाज लगाई। उन्हें दो बार आवाज लगाने के बाद बोनी ने टीवी की आवाज कम की लेकिन उन्हें श्रीदेवी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।

Related imageइसके बाद बोनी बेडरूम में गए और उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया और उन्हें आवाज भी लगाई। बोनी को अंदर से नल से पानी गिरने की आवाज आ रही थी। उन्होंने फिर से श्रीदेवी को जान, जान कहकर आवाज लगाई लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद घबराए हुए बोनी कपूर ने बाथरूम का दरवाजा खोला जिसके खुलते ही वे चौंक गए। बाथटब पानी से भरा हुआ था और श्रीदेवी सिर से लेकर पांव तक उसमें डूबी हुई थीं। वे श्रीदेवी के पास पहुंचे और उन्हें बेसुध देखकर वे काफी डर गए।

Image result for BONEY KAPOOR SRIDEVIबोनी कपूर ने कभी नहीं सोचा था कि, मौत से कुछ देर पहले जो जान (श्रीदेवी) उनसे इतना घुल-मिलकर और हंसकर बातें कर रहीं थी कुछ ही पल बाद वो उन्हें छोड़कर हमेशा के लिए जाने वालीं हैं, शायद अगर बोनी को ये पता होता तो वो उन्हें आखिरी पल भी कहीं दूर जाने ही न देते।

Charu Khare

Charu Khare

Next Story