×

बिगबॉस 16 का प्रोमो देख उड़ें फैंस के होश,इस बार खुद खेलेंगे बिगबॉस

सलमान के शो बिगबॉस को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान रियलिटी शो बिगबॉस का 16वां सीजन लेकर हाजिर होने वाले हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 12 Sep 2022 10:07 AM GMT
बिगबॉस 16 का प्रोमो देख उड़ें फैंस के होश,इस बार खुद खेलेंगे बिगबॉस
X

सलमान के शो बिगबॉस को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान रियलिटी शो बिगबॉस का 16वां सीजन लेकर हाजिर होने वाले हैं। बता देें कि जिस इंतजार में फैंस काफी लंबे समय से थे,फाइनली अब टेलीविज़न पर बिगबॉस 16 का प्रोमो आ गया है।जिसे देख कर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहें हैं। बिगबॉस का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। अब नए सीजन में फैंस को नया अवतार देखने को मिलेगा।

बिगबॉस 16 के पहले प्रोमो ने आखिर जनता के क्यों उड़ाए होश ?

इस प्रोमो को कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस प्रोमो में आप देख सकते है कि ,सलमान किसी हिस्टोरिकल जगह पर बिगबॉस हाउस की बात कर रहे हैं। बिग बॉस 16 का प्रोमो काफी मजेदार और डरावना भी हैं। प्रोमो की शुरुआत में हॉरर बैकग्राउंड दिखाया जाता है और इसके साथ ही कहा जाता है कि,'15 साल में इस घर में सबने अपना खेल दिखाया है अब बिगबॉस अपना खेल दिखाएंगे। सलमान खान का कहना है कि बिगबॉस हाउस में ग्रेविटी से लेकर दिन -रात तक बदल सकते हैं। इस बार शो अंडर वाटर हो सकता है। वहीं अब प्रोमो से तो डर पैदा हो गया है और अब देखना होगा कि शो में कितने और कैसे -कैसे टास्क मिलते हैं।

ये सितारें नजर आएंगे बिगबॉस 16 में

मीडिया खबरों के अनुसार बिगबॉस 16 में इस बार शो में पूनम पांडे, आजमा, अर्जुनबिजलानी, मुनव्वर फारुकी, शिवांगी जोशी ,फैजल शेख नजर आ सकते हैं। पोस्ट को अब तक फैंस ने 6 लाख से ज्यादा लाइक्स किए हैं और बिगबॉस 16 के फर्स्ट प्रोमो में शहनाज गिल और हिना खान नजर आई। हालांकि इसे लेकर अभी तक मेकर्स ने ऑफिशल कुछ भी अनाउंसमेंट नहीं किया है। बिगबॉस का नया सीजन अक्टूंबर से शुरू होगा। इस बार कंटेस्टेंट्स की एंट्री को लेकर भी खास तैयारियां की जा रही हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story