×

Farah Khan : बिना किसी ट्रेनिंग के ही फराह ने फिल्म उद्योग में ऊंचा मुकाम हासिल किया, आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं

कोरियोग्राफर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस फराह खान आज 56 साल की हो गई हैं। आइए इस मौके पर जानें उनके बारे में।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 9 Jan 2022 7:58 AM GMT
Farah Khan : बिना किसी ट्रेनिंग के ही फराह ने फिल्म उद्योग में ऊंचा मुकाम हासिल किया, आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं
X

Farah Khan : फिल्म इंडस्ट्री में फराह खान (Farah Khan) का नाम कौन नहीं जानता है। बेहतरीन गानों की कोरियाग्राफर और फिल्म 'मैं हूं ना' की निर्माता फराह अपने प्रतिभा के साथ - साथ खुशमिजाज व्यवहार के लिए मशहूर हैं। यहीं नहीं पूरे भारत में उन्होंने बतौर कोरियोग्राफर, निर्देशक, निर्माता और अभिनेत्री लोकप्रियता हासिल की है। फराह खान के 56वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक शिरीष कुंदर से शादी की

फराह खान का जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी माता का नाम मेनका है। फराह की शिक्षा सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से पूरी हुई। उन्होंने यहां समाजशास्त्र में अपनी डिग्री हासिल की। इस दौरान वो विश्व प्रसिद्ध डांसर माइकल जैक्सन के डांस से प्रभावित हुईं। बाद में उन्होंने नृत्य में अपना करियर बनाने का फैसला किया। उन्हें कहीं भी डांस सीखने की ट्रेनिंग नहीं मिली है। अपनी मेहनत की बदौलत उन्होंने डांस में महारत हासिल कर ली। 2004 में फराह ने शिरीष कुंदर से शादी की। दंपति के आज तीन बच्चे हैं। शिरीष कुंदर पेशे से एक प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक हैं।

जो जीता वहीं सिकंदर को फराह ने कोरियोग्राफ किया

फराह खान के करियर की शुरुआत सरोज खान के फिल्म रिलीज होने के बाद से हुई थी। उस समय सरोज खान फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' की कोरियोग्राफर थीं। लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने अचानक फिल्म छोड़ दी। यह फिल्म बाद में फराह खान के पास आई। इस फिल्म के बाद से उन्होंने अपने करियर में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद फराह ने अभिनेता शाहरुख खान की अभिनीत फिल्म "कभी हां कभी ना" को कोरियोग्राफ किया। फिल्म के सेट पर फराह खान की शाहरुख खान से अच्छी दोस्ती हो गई। जिसके बाद दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं।

फराह ने पांच फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर पुरस्कार अपने नाम किया

जानकारी के लिए बता दें कि फराह खान ने कहीं भी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली है। लेकिन वो अब तक 100 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। इनमें से कई गाने जैसे कि चले जैसे हवाएं, मैं हूं ना, ओम शांति ओम आदी लोकप्रिय हुए हैं। फराह खान ने अब तक पांच फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर पुरस्कार अपने नाम किया है। फराह ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है। उनकी निर्देशित फिल्म "मैं हूं ना, ओम शांति ओम" ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि तीस मार खान जैसी कुछ फ्लॉप फिल्में भी फराह खान के नाम पर हैं।

कई रियलिटी शोज में जज के तौर पर देखा काम

फराह खान ने छोटे पर्दे के कई रियलिटी शो में बतौर जज काम किया है। वह इंडियन आइडल के सीजन 1 और 2 में जज के तौर पर टीवी पर दिखाई दी थीं। उन्होंने जो जीता वही सुपरस्टार, डू एनीथिंग फॉर एंटरटेनमेंट, डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर जैसे कई डांस शो में जज के रूप में काम किया है।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story