×

Breakup की खबरों के बीच फराह खान ने खोल दी अर्जुन-मलाइका के रिश्ते की पोल

Arjun Kapoor-Malaika Arora: फराह खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए इस बात का खुलासा हो चुका है कि अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ता का स्टेटस क्या है।

Shivani Tiwari
Published on: 9 Jan 2024 11:07 AM GMT
Arjun Kapoor-Malaika Arora
X

Arjun Kapoor-Malaika Arora (Photo- Social Media)

Arjun Kapoor-Malaika Arora: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कब किस एक्टर के बारे में क्या खबरें सुनने को मिल जाएं, ये किसी को नहीं पता। एक्टर्स के रिलेशनशिप स्टेटस लेकर अक्सर ही अफवाहें उड़ती रहती हैं, कभी किसी की डेटिंग की खबरें वायरल हो जाती हैं, तो कभी किसी एक्टर की ब्रेकअप की खबरें सामने आतीं हैं। बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड की गलियारों में एक लेवेबल कपल के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रहीं हैं। जी हां! वह कपल कोई और नहीं, बल्कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हैं। लंबे समय से चल रहीं ब्रेकअप की अफवाहों के बीच आखिरकार अब जाकर इनके रिश्ते का सच सामने आ ही गया है। आइए फिर! आपको भी बताते हैं कि अर्जुन और मलाइका रिलेशनशिप में हैं या फिर इनका ब्रेकअप हो चुका है।

फराह खान ने खोली अर्जुन-मलाइका के रिश्ते की पोल

कोरियोग्राफर फराह खान अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर फनी-फनी वीडियोस शेयर करती रहती हैं। कभी करण जौहर का मजाक उड़ाती नजर आती हैं, तो कभी किसी और अभिनेता के साथ मजाक मस्ती करते दिखती हैं। फराह खान का आज जन्मदिन है, ऐसे में उन्हें इंडस्ट्री के दोस्तों से प्यार भरी जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रहीं हैं। वहीं फराह खान ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए इस बात का खुलासा हो चुका है कि अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ता का स्टेटस क्या है।


दरअसल फराह खान द्वारा शेयर किए इस वीडियो की बात करें तो यह वीडियो डांस रियलिटी शो "झलक दिखला जा" के सेट का है, जिसमें फराह खान, मलाइका अरोड़ा, रवीना टंडन और ऋत्विक धनजानी समेत कई और लोग भी नजर आ रहें हैं। फराह खान का यह वीडियो उनके प्री बर्थडे सेलिब्रेशन का है, जिसमें सब लोग सेट पर ही खाना एंजॉय करते नजर आ रहें हैं। इसी वीडियो में फराह खान ने एक ऐसी बात कह दी, जिसकी वजह से यह साफ हो गया कि मलाइका और अर्जुन अभी भी रिलेशनशिप में हैं।


फराह खान ने कही ये बात

कोरियोग्राफर फराह खान वीडियो की शुरुआत में यह कहते नजर आ रहीं हैं कि, "वाव मेरे बर्थडे का लंच हो रहा है, झलक के सेट पर। मलाइका ने खुद अपने हाथों से अर्जुन को फोन करके उसके घर से मंगवाया है। थैंक्यू अर्जुन इतने शानदार भोजन के लिए।" वीडियो में आगे फराह उन लोगों की झलकियां दिखाते नजर आ रहीं हैं जो अर्जुन द्वारा भेजे गए इस लजीज भोजन का लुफ्त उठाने पहुंचें हैं। फराह खान की इस बात से कहीं ना कहीं ये बात साफ हो जाती हैं कि अर्जुन और मलाइका अभी भी रिलेशनशिप में हैं, इनके ब्रेकअप की खबरें महज अफवाह थी। अर्जुन कपूर आज भी अपनी लेडी लव मलाइका से उतना ही प्यार करते हैं, तभी तो मलाइका के कहने पर उन्होंने इतना सारा लजीज भोजन "झलक दिखला जा" के सेट पर ही भेज दिया।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story