×

Farhan Akhtar-Shibani Dandekar Marriage: शादी के बंधन में बंधे फरहान-शिबानी, पहली तस्वीर आई सामने

Farhan Akhtar-Shibani Dandekar Marriage Photo: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी को शादी कर ली है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 19 Feb 2022 9:39 AM GMT
Farhan Akhtar-Shibani Dandekar Marriage: शादी के बंधन में बंधे फरहान-शिबानी, पहली तस्वीर आई सामने
X

फरहान-शिबानी (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Farhan Akhtar-Shibani Dandekar Marriage Photo: बॉलीवुड में इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है। इंडस्ट्री के कई कपल साथ में जीने मरने का वादा कर चुके हैं। इस बीच अब एक और स्टार कपल शादी के बंधन में बंध गया है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर की। जिन्होंने 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 19 फरवरी को शादी कर ली है।

अब दोनों की शादी की पहली फोटो भी लीक हो चुकी है। जिसमें फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। जहां दूल्हा बने फरहान ने सूटेड बूटेड लुक कैरी किया तो वहीं, शिबानी शिबानी रेड एंड बेज कलर के गाउन में स्टनिंग दिख रही हैं। तस्वीर में नए शादीशुदा जोड़े के चेहरे की खुशी साफ तौर पर देखने को मिल रही है।

खंडाला फार्म हाउस में हुई शादी

इस कपल की शादी से पहले ऐसी खबरें थीं कि ये महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे। लेकिन ना तो फरहान और शिबानी ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की है और ना ही निकाह किया है। अब आप सोच रहे होंगे आखिर किन रस्मों से ये कपल शादी के बंधन में बंधा है। दरअसल, शिबानी और फरहान ने Vow और रिंग सेरेमनी के जरिए सात जन्म साथ रहने का वादा किया है। दोनों की शादी अख्तर फैमिली के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हुई।

अगर बात करें फरहान और शिबानी की लव स्टोरी की तो इसकी शुरुआत एक रियलिटी शो में हुई थी। जिसे फरहान होस्ट कर रहे थे और शिबानी कंटेस्टेंट के तौर पर उस शो का हिस्सा थीं। धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और फिर इन्होंने साथ रहने का फैसला कर लिया। शिबानी फरहान की दूसरी पत्नी हैं। अपने इस शादी से पहले एक्टर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। दोनों का साथ करीब 16 साल तक रहा। इस शादी से उनकी दो बेटियां भी हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story