×

Farzi 2 Release Date: शाहिद कपूर कर रहे हैं फर्जी सनी के रूप में वापसी, जानिए रिलीज डेट

Farzi 2 Release Date; शाहिद कपूर की वेब-सीरीज Farzi का बनने जा रहा हैं, सीक्वल जिसको लेकर मेकर्स ने अनॉउंसमेंट कर दिया है, जानिए कब रिलीज होगी Farzi 2

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 7 May 2024 10:31 AM GMT
Farzi 2 Release Date
X

Farzi 2 Release Date

Farzi 2 Release Date: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू Farzi से किया था। उनकी ये वेब-सीरीज दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। अब जाकर शाहिद कपूर की इस वेब-सीरीज का सीक्वल बनने जा रहा है। जिसके बारे में मेकर्स ने जानकारी साझा की है। शाहिद कपूर की वेब-सीरीज Farzi 2 को लेकर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। शाहिद कपूर की Farzi 2 एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसका पहला सीजन काफी ज्यादा सुपरहिट रहा था। जिसके बाद से दर्शक इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जाकर इसके दूसरे सीजन को लेकर ताजा अपडेट आया है।चलिए जानते हैं कि कब रिलीज होगी Shahid Kapoor की Farzi 2

फर्जी 2 कब रिलीज होगी (Farzi 2 Release Date)-

Farzi 2 जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर वापसी करने जा रही है। शाहिद कपूर ने कुछ समय पहले ही कंफर्म कर दिया था कि फर्जी का सीक्वल आने वाला है। लेकिन उस समय उन्होंने ये नहीं बताया था कि फर्जी का सीक्वल कब आएगा। लेकिन बता दे कि मेकर्स ने फर्जी 2 से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है। जिसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि- फिर से लौट रहा है फर्जी सनी, एक नए प्लान के साथ। इस पूरी 1.55 मिनट की वीडियों में सनी (Shahid Kapoor) का धांसू किरदान नजर आया है। फर्जी 2 कब रिलीज होगी। इसके बारे में तो मेकर्स ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। लेकिन इतना कह सकते हैं कि फर्जी 2 केअगले साल यानि 2025 तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।

शाहिद कपूर अपकमिंग मूवी (Shahid Kapoor Upcoming Movie)-

आने वाले दिनों शाहिद कपूर एक साथ कई सारी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा में Shahid Kapoor की फिल्म Ashwatthama: The Saga Continues, Deva और Batti Gul Meter Chalu है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story