×

Father's Day 2021: 'फादर्स डे' पर शान का एक इमोशनल गाना, पिता पुत्र के बंधन की कहानी

Father's Day 2021: बॉलीवुड सिंगर शान (Shaan) ने फादर्स डे के मौके पर एक नया गाना रिलीज किया है, जिसका टाइटल है- 'तेरा हिस्सा हूं'।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 18 Jun 2021 2:49 AM GMT (Updated on: 18 Jun 2021 7:27 AM GMT)
shaan new song
X

शान का नया गाना (फोटो- सोशल मीडिया)

Father's Day 2021: हिन्दी फिल्मों के गायक शान (Shaan) ने 20 जून को मनाए जाने वाले 'फादर्स डे' के पहले एक नया गीत रिलीज किया है। 'तेरा हिस्सा हूं' (Tera Hissa Hoon) टाइटल वाले इस गाने में पिता पुत्र के बंधन की कहानी सुनने को मिलेगी। गीत के बारे में बात करते हुए, शान ने कहा कि इस महामारी के दौरान अपने माता -पिता के साथ अधिक समय बिताना आवश्यक है।

शान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि महामारी ने हम सभी को यह एहसास कराया है कि हमारा करीबी लोगों के साथ समय बिताना कितना संतोषजनक हो सकता है और हमारी प्राथमिकताओं को ठीक करना बहुत महत्वपूर्ण है। आइए बहुत देर होने तक प्रतीक्षा न करें और अपने बूढ़े माता पिता के साथ अधिक समय बिताएं। उन्होंने बहुत त्याग किया हमारे लिए। हम कम से कम इतना तो सकते हैं।

ट्रैक को शान द्वारा गाया, लिखा और संगीतबद्ध किया गया है और वह संगीत वीडियो में पिता और पुत्र दोनों की भूमिका निभाते हैं। वीडियो में गायक के बेटे नील और शुभ मुखर्जी भी दिखायी देंगे हैं। गायक शान ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि 'फादर्स डे' पर यह गीत पिता और पुत्र दोनों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ेगा। यह एक ऐसा बंधन है जिसे अक्सर नहीं मनाया जाता है।

वीडियो की कल्पना और निर्देशन मेहुल गदानी ने किया है। हमारे दोनों बेटे नील और शुभ वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अलग अलग किरदार निभाना मजेदार था।

देखें वीडियो...

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story