×

Fatima Sana Shaikh : करियर के शुरुआती दौर में ही विवादों से घिरी रही अभिनेत्री 'फातिमा सना शेख' के जीवन परिचय के बारे में जानें

अभिनेत्री फातिमा शेख ने एक्टिंग छोड़ फोटोग्राफी में करियर बनाने की शुरुआत कर दी थी।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 25 Dec 2021 2:18 PM GMT
Fatima Sana Shaikh : करियर के शुरुआती दौर में ही विवादों से घिरी रही अभिनेत्री फातिमा सना शेख के जीवन परिचय के बारे में जानें
X

फोटो साभार : सोशल मीडिया

मFatima Sana Shaikh : फ़िल्मी सितारों की जिंदगी में दोस्त और परिवार के अलावा दो और रिश्तों की अहम भूमिका होती है। इस रिश्ते का नाम है - प्रशंसक और आलोचक। जहाँ प्रशंसक यह तय करते हैं कि उन्हें कलाकार की कौन - सी खूबियां पसंद है और वो उन्हें किस आधार पर पसंद करते हैं। वहीं आलोचकों का काम होता है कि वो कलाकार को उनकी गलतियाँ गिनवाए। फिल्मी सितारों के जीवन दोनों ही रिश्ते की अपनी - अपनी महत्ता है। कोई कलाकार कहता है कि उनके लिए ये मायने रखते हैं। जबकि कुछ कलाकार अपने प्रशंसकों को खुश करने के लिए कई फ़िल्मों में काम करते हैं। फिल्हाल हम जिस बॉलीवुड सितारे की बात कर रहे हैं उनका नाम ' फ़ातिमा सना शेख हैं।

अभिनेत्री फातिमा सना शेख के बचपन और पारिवारिक जीवन के बारे में जाने

अभिनेत्री फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) का जन्म 11 जनवरी 1992 को हैदराबाद में हुआ। उनका पालन-पोषण मुंबई में हुआ। अभिनेत्री की मां का नाम राज तबस्सुम और उनके पिता का नाम विपिन शर्मा है। अभिनेत्री के पिता जम्मू के रहने वाले हैं। जबकि अभिनेत्री की मां श्रीनगर की रहने वाली हैं। फातिमा ने एक साक्षात्कार में बताया था कि उनकी माँ मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं। जबकि उनके पिता हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं। उनके माता - पिता ने प्रेम विवाह किया है। लेकिन अभिनेत्री दोनों में से किसी धर्म को नहीं मानती। वो एक नास्तिक हैं और मानती हैं कि प्रेम ही ईश्वर है। सना शेख का एक बड़ा भाई है जिसका नाम शानिब सना शेख है। अभिनेत्री नृत्य में रुचि रखती हैं। एक्ट्रेस बनने से पहले उन्होंने फोटोग्राफी का काम किया था। उन्होंने बचपन से ही फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया था और वो अभिनय में बहुत प्रतिभाशाली हैं।

अभिनेत्री फ़ातिमा सना शेख के शैक्षणिक जीवन के बारे में जानें

अभिनेत्री फ़ातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ने स्थानीय स्कूल सेंट जेवियर हाई स्कूल,मुंबई में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। वो अपने पढाई के शुरुआती दौर में ही थी कि महज 5 साल की उम्र में उन्हें बतौर बाल कलाकार एक हिंदी फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला। यह बात वर्ष 1997 की है, जब फ़ातिमा को अभिनेता कमल हसन (Kamal Hasan) के साथ पहली फिल्म 'चाची 420' (Chachi 420) में अभिनय करने का अवसर प्राप्त हुआ। वहीं वर्ष 2001 में अभिनेत्री, शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ फिल्म ' वन 2 का 4' (One Two Ka Four) में बाल कलाकार के रूप में दिखाई दीं। हालांकि इन दो फ़िल्मों को करने के बाद फ़ातिमा ने दुबारा अपने पढाई की शुरुआत कि। फ़ातिमा ने मीठीभाई कॉलेज, मुंबई से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

अभिनेत्री फ़ातिमा सना शेख के करियर के बारे में जानें

अभिनेत्री फ़ातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) अपने प्रारंभिक जीवन से समझ चुकी थी कि उनका करियर फ़िल्मों में ही है। इसलिए उन्होंने फ़िल्मों के लिए ऑडिशन देना जारी रखा। अभिनेत्री की कोशिश रंग लाई और उन्हें 2008 में फिल्म 'तहान' में जोया का किरदार निभाने का मौका मिला। इस फिल्म से उन्हें उतनी कामयाबी नहीं मिली कि वो फिल्म उद्योग में अपनी अलग पहचान बना पाएं। इसलिए उन्होंने टीवी की ओर रुख करने का निर्णय लिया। 16 मार्च, 2009 को उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत की। यह एक ज़ी टीवी का धारावाहिक ' अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' था। इस धारावाहिक में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था।

इस टीवी सीरियल से भी एक्ट्रेस फ़ातिमा शेख (Fatima Sana Shaikh) की किस्मत नहीं चमकी। लेकिन इस दौरान अभिनेत्री के हाथ एक फिल्म 'बिट्टू बॉस' लगी। इसके बाद अभिनेत्री ' टेबल नंबर 21' और 'आकाश वाणी' जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। लेकिन इन फ़िल्मों से भी फ़ातिमा भारतीय फिल्म उद्योग में अपनी जगह बनाने में असफल रहीं। अब अभिनेत्री बिल्कुल हताश हो चुकी थी। 2015 की शुरुआत में उन्होंने अपने अभिनय के सपने को लगभग छोड़ दिया था। फ़ातिमा ने फैसला लिया कि अब वो अपने जीवन का एक नया अध्याय खोलेंगी। इसके लिए उन्होंने एक फोटोग्राफर के रूप में काम करना शुरू कर दिया ।

लेकिन कहते हैं न कि होता वहीं है, जो किस्मत में लिखा हो। 2015 में उन्हें एक लंबी ऑडिशन प्रक्रिया के बाद, 2016 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'दंगल' (Dangal) में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया। इस फिल्म के लिए 6 राउंड के ऑडिशन के बाद उनका चयन हुआ था। फिल्म में उनके किरदार का नाम था 'गीता फोगट'। फिल्म की कहानी पहलवानी पर निर्धारित थी। इसके बाद अभिनेत्री के किस्मत का तारा थोड़ी देर के लिए खूब तेज चमका। चारों ओर अभिनेत्री के अभिनय की खूब चर्चा हुई। फिल्म ' दंगल ' में उनकी अभिनय से प्रभावित होकर 2017 में उन्हें एक और फिल्म ' ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' (Thugs Of Hindustan) के लिए संपर्क किया गया। इस फिल्म में फ़ातिमा सना शेख के अलावा अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कैटरीना कैफ लीड रोल की भूमिका में थें। इसके बाद उन्होंने 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज 'लूडो' (Ludo) में पिंकी की भूमिका निभाई। साथ ही अभिनेत्री दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में भी दिखाई दी।

अभिनेत्री फ़ातिमा सना शेख के शारीरिक मापदंड के बारे में जाने

अभिनेत्री फ़ातिमा सना शेख की लंबाई 5′ 6″

फ़ातिमा सना शेख की सेंटीमीटर में लंबाई 168 सेमी

फ़ातिमा सना शेख की मीटर में लंबाई 1.68 मी

फ़ातिमा सना शेख का वजन 51 किलो

फ़ातिमा सना शेख का वजन पाउंड में 152

फ़ातिमा सना शेख के आंख का रंग गहरा भूरा

फ़ातिमा सना शेख के बालों का रंग काला

अभिनेत्री फ़ातिमा सना शेख का ट्वीटर हैंडल ये रहा @fattysanashaikh

अभिनेत्री फ़ातिमा सना शेख का इंस्टाग्राम हैंडल ये रहा https://instagram.com/fatimasanashaikh?utm_medium=copy_link

अभिनेत्री फ़ातिमा सना शेख का फेसबुक प्रोफाइल ये रहा https://www.facebook.com/fatimasanashaikh

Priya Singh

Priya Singh

Next Story