×

बेटी बनी पिता की ढाल, चुनाव में उतरी फेमिना मिस इंडिया रनर अप दीक्षा

जिला पंचायत चुनाव में दीक्षा का टक्कर बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्व. राम चन्द्र सिंह की बहू शालिनी सिंह से है।

Chitra Singh
Published on: 2 April 2021 4:57 PM GMT
बेटी बनी पिता की ढाल, चुनाव में उतरी फेमिना मिस इंडिया रनर अप दीक्षा
X

बेटी बनी पिता की ढाल, चुनाव में उतरी फेमिना मिस इंडिया रनर अप दीक्षा (फोटो- सोशल मीडिया)

लखनऊ: फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India) रनर अप दीक्षा सिंह फैशन की दुनिया छोड़ एब राजनीतिक में अपना किस्मत आजमानें निकल पड़ी है। बता दें कि पिता जितेंद्र सिंह को चुनाव में सीट न मिलने के कारण दीक्षा सिंह चुनावी मैदान में उतरी है। जानकारी के मुताबिक दीक्षा जौनपुर जिले के बक्सा विकासखंड से जिला पंचायत का चुनाव लड़ेंगी।

पंचायत चुनाव में उतरी दीक्षा

आपको बता दें कि दीक्षा सिंह के पिता जितेंद्र सिंह काफी दिनों से जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने एक साल पहले से ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था, लेकिन उनका सीट महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया। यही वजह है कि दीक्षा सिंह अपने पिता की जगह खुद चुनाव में उतर गई। बताया जा रहा है कि दीक्षा जौनपुर जिले के बक्सा विकासखंड के वार्ड नंबर 26 से चुनाव लड़ेगी। जिला पंचायत चुनाव के लिए दीक्षा सिंह गांव-गांव जाकर अपने प्रचार कर रही है और खुद को जीताने के लि लोगों से अपील कर रही है।

'मैं पंचायत चुनाव में कुछ बदलाव की सोच से आई हूं'

पंचायत चुनाव के बारे में दीक्षा सिंह ने बताया, "मैं कॉलेज के समय से ही प्रतियोगिताओं व राजनीतिक डिबेट में प्रतिभाग करती रही हूं, और मैं हमेशा गांव में समय-समय पर आती रही हूं। गांव आने पर देखा कि आज भी गोवा, मुंबई की तर्ज पर जिला विकास से कोसों दूर है। मैं पंचायत चुनाव में कुछ बदलाव की सोच से आई हूं।"


किससे होगा दीक्षा के सामना

बताया जा रहा है किजिला पंचायत चुनाव में दीक्षा का टक्कर बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्व. राम चन्द्र सिंह की बहू शालिनी सिंह से है। एक तरफ जहां दीक्षा सिंह साल 2015 की फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India) रनर अप रह चुकी है तो वहीं शालिनी सिंह RSS के सहयोगी संगठन सक्षम से जुड़ी हुई हैं। बता दें कि जौनपुर में पंचायत चुनाव 15 अप्रैल 2021 को निर्धारित किया गया है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story