×

Annu Kapoor: फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती

Annu Kapoor Heart Attack: उन्होंने अपने 30 साल के अभिनय करियर में कई हिंदी फिल्मों, और टीवी सीरियल्स में काम किया। उन्हें हिंदी फिल्म विक्की डोनर में डा. चड्ढा की बेहतरीन भूमिका अदा करने के लिए उन्हें फिल्मफेयर और नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका हैं।

Anant kumar shukla
Published on: 26 Jan 2023 3:29 PM GMT (Updated on: 26 Jan 2023 5:15 PM GMT)
Film actor Annuk Kapoor suffered heart attack
X

Film actor Annuk Kapoor suffered heart attack (Social Media)

Annu Kapoor Heart Attack: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और होस्ट अन्नू कपूर को आज हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उन्हें गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि वे रिकवर कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्नू कपूर को गुरुवार की सुबह सर गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि अन्नू कपूर को सीने में समस्या के चलते एडमिट कराया गया है। उन्हें कार्डियोलॉजी में डॉ. सुशांत वट्टल के देखरेख में भर्ती कराया गया है। इस समय वो स्थिर हैं। ठीक हो रहे हैं।

40 साल के कैरियर में कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया

अन्नू कपूर फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1979 में बतौर स्टेज आर्टिस्ट के जरियर की। उन्हें पहली बार सटीज शो एक रुका हुआ फैसला में श्याम बेनेगल ने नोटिस किया। उन्होंने अपने हिंदी सिनेमा करियर फिल्म मंदी से की थी। उन्होंने अपने 30 साल के अभिनय करियर में कई हिंदी फिल्मों, और टीवी सीरियल्स में काम किया। उन्हें हिंदी फिल्म विक्की डोनर में डा. चड्ढा की बेहतरीन भूमिका अदा करने के लिए उन्हें फिल्मफेयर और नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका हैं।

उन्होंने हिंदी फिल्मों के कई टीवी शोज़ में बतौर प्रस्तोता काम किया है। 92.7 पर शो सुहाना सफर विद अन्नू सिंह होस्ट किया है। यह एक डेली शो था। इस शो की टैगलाइन थी. फ़िल्मी दुनिया की कही अनकही कहानियां।

बचपन का नाम अनिल कपूर था

अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी, 1956 को भोपाल में हुआ था। उनके बचपन का नाम अनिल कपूर था। वो एक्टर के अलावा सिंगर, डायरेक्टर, रेडियो जॉकी और टीवी होस्ट भी थे। उन्होने अपने चालिस साल के अपने कैरियर में 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और सिंगर के रूप में काफी सफल कैरियर रहा। उन्हे अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड और टीवी एकेडमी अवॉर्ड से नवाजा गया है।

ऐसे आना हुआ फिल्मों में

अन्नू कपूर के पिता एक ट्रैवलिंग पारसी थिएयर कंपनी चलाते थे। जो शहरों और कस्बों में प्रदर्शन करती थी। अन्नू की मां एक उर्दू टीचर के साथ-साथ ट्रेन्ड क्लासिकल सिंगर थीं। दादा राम कृपा राम कपूर ब्रिटिश सेना में डॉक्टर थे। उनके परदादा एक क्रांतिकारी थे। उन्हे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय मार दिया गया था। आर्थिक तंगी के चलते अन्नू कपूर को स्कूल छोड़नी पड़ी थी। पिता के कहने पर उन्होने थीएटर ज्वाइन किया था। 1976 में उन्होने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ज्वाइन किया। ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद उन्होंने मुंबई में एक ड्रामा में 70 साल के बुजुर्ग की भूमिका निभाई। इस नाटक को श्याम बेनेगल ने देखा, उनकी परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर उन्हे प्रशंसा पत्र भेजा। इसके बाद फिल्म मंडी के लिए उन्हे साइन किया।

"उत्सव" फिल्म से मिली पहचान

अन्नू कपूर ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'काला पत्थर' से बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन इस फिल्म में उन्हे क्रेडिट नहीं मिला। इसके बाद उन्होने कई फिल्मे की। उन्हे 'उत्सव' फिल्म से पहचान मिली। इसके बाद वो आगा बढ़ते गए। फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद 'तेजाब', 'मिस्टर इंडिया', 'राम लखन', 'सात खून माफ' जैसी तमाम फिल्मों में काम किया। अन्नू कपूर ने 'अंताक्षरी' नामक टीवी शो होस्ट किया था, जिसको काफी सफलता मिली।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story