×

बनने से पहले ही संजय की फिल्म हुई विवादित, जानिए कौन थीं खूबससूरती-साहस की मिसाल रानी पद्मावती

suman
Published on: 28 Jan 2017 5:22 AM GMT
बनने से पहले ही संजय की फिल्म हुई विवादित, जानिए कौन थीं खूबससूरती-साहस की मिसाल रानी पद्मावती
X

मुंबई: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली फिल्म पद्मावती बना रहे हैं जो शुरु से विवादित है। शुक्रवार को इस फिल्म को लकेर संजय लीला भंसाली पर हमला हुआ है। इसको लेकर फिल्म इंडस्ट्री ने हमलावरों के खिलाफ कड़ा रुख भी अख्तियार किया है। इस फिल्म में दीपिका, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह लीड रोल में है। जब ये फिल्म बनने के साथ ही विवादित हो रही है तो ये जानना भी जरुरी है कि रानी पद्मावती कौन थीं।

आगे पढ़ें..

इतिहास की किताबों में जो दर्ज है उसके मुताबिक रानी पद्मावती की चर्चा उनकी खूबसूरती और साहस को लेकर होती है। राजा गंधर्व सेन और रानी चंपावती की बेटी रानी पद्मावती का विवाह, चित्तौड़ के राजा रतन सिंह से हुआ था। उस दौरान यानी 12वीं-13वीं सदी में दिल्ली का सुल्तान था अलाउद्दीन खिलजी। कहा जाता है कि अलाउद्दीन खिलजी पद्मावती की सुंदरता पर मोहित था।

आगे पढ़ें..

इतिहास के अनुसार खिलजी ने पद्मावती के लिए चित्तौड़ पर आक्रमण कर दिया। खिलजी ने हमला कर पद्मावती के पति रतन सिंह को बंधक लिया और पद्मावती की मांग करने लगे। रतन सिंह के सैनिकों ने उन्हें खिलजी की कैद से छुड़ा लिया। जिसके बाद गुस्साए खिलजी ने चित्तौड़ पर हमला कर दिया। बड़ी लड़ाई लड़ी गई, जिसमें रतन सिंह मारे गए।

आगे पढ़ें..

कहा जाता है कि पद्मावती ने खुद को खिलजी के हवाले नहीं किया, बल्कि आग में कूदकर जान दे दी। पद्मावती के बाद चित्तौड़ की दूसरी महिलाओं ने भी आग में कूदकर जान दे दी। इस तरह आग में कूदकर जान देने को जौहर कहा जाता है।

suman

suman

Next Story