परिवार से गहरे रिश्ते की झलक के साथ इंस्पिरेशनल थीम पर संजू का दूसरा गाना

suman
Published on: 10 Jun 2018 3:01 PM GMT
परिवार से गहरे रिश्ते की झलक के साथ इंस्पिरेशनल थीम पर संजू का दूसरा गाना
X

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ का नया गाना ‘कर हर मैदान फतह’ रिलीज हो गया है। गाने को सुखविंदर और मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है।

वहीं संजय की दत्त की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर की एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं गानें में संजय की बहन प्रिया दत्त की भूमिका निभा रही साउथ की एक्ट्रेस अदिति गौतम भी दिखाई दे रही है। इस गाने की थीम इंस्पिरेशनल, जिसमें परिवार के साथ संजय के गहरे रिश्ते की झलक साफ नजर आ रही है।

‘संजू’ में संजय दत्त के जीवन के युवा दिनों से ले कर जेल से रिहा होने तक के दिनों को दिखाया जाएगा। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 29 जून, 2018 को रिलीज होगी। निर्माता से लेकर फैंस इस फिल्म का बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे फिल्म के पहले रिलीज हुए गाने ‘बढ़िया’ की ही तरह ये गाना भी धमाका मचाने वाला है।

suman

suman

Next Story