×

अभिषेक कपूर पर धोखाधड़ी मामला, केदारनाथ पर काले बादल का साया

suman
Published on: 1 Sep 2018 8:16 AM GMT
अभिषेक कपूर पर धोखाधड़ी मामला, केदारनाथ पर काले बादल का साया
X

मुंबई: सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ एक के बाद एक विवादों में घिरती जा रही है। एक बार फिर फिल्म कानूनी उलझन में फंस गई है। अब फिल्म के निर्माता प्रेरणा अरोरा और निर्देशक अभिषेक कपूर के ऊपर16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लग गया है। पद्मा फिल्म्स के अनिल गुप्ता ने आरोप लगाए हैं कि क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट ने उनके साथ 16 करोड़ की धोखाधड़ी की। प्रेरणा अरोरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ धारा 420, 467, 120b, 34 के तहत कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी तरफ क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट ने इन आरोपों को गलत बताते हुए एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है, "पद्मा के अनिल गुप्ता की झूठी शिकायत से हम हैरान हैं। अनिल ने धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे कई झूठे आरोप लगाकर हमें चौंका दिया है।

‘डे’ इन हिस्ट्री, 1 सितंबर: जर्मनी ने किया पोलैंड पर हमला, शुरू हुआ द्वितीय विश्व युद्ध

अनिल या उनके अलावा किसी भी पार्टी द्वारा क्रियाज में निवेश धन को अदालत द्वारा सेटेल किया जा चुका है। इसके बाद क्रिआर्ज या निर्देशक के खिलाफ कोई केस नहीं बनता है।" फिल्म की शूटिंग शुरू करने से लेकर खत्म होने तक सारा के ये डेब्यू फिल्म विवादों में रही। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है।

'केदारनाथ' 30 नवंबर को रिलीज हो सकती है। इसके अलावा सारा अली खान ने रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' भी साइन कर ली है, जिसमें रणवीर सिंह उनके हीरो होंगे। 'सिम्बा' इसी साल 28 दिसंबर को रिलीज होगी।

suman

suman

Next Story