×

FIR Against Rakhi Sawant Husband Adil Khan: आदिल खान की बढ़ी मुश्किलें, ईरान की छात्रा ने दर्ज कराई FIR

FIR Against Rakhi Sawant Husband Adil Khan: आदिल के ऊपर एक और शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की एक छात्रा ने आदिल खान के ऊपर मैसूर में शिकायत दर्ज करवाई हैं।

Jugul Kishor
Published on: 12 Feb 2023 5:46 AM GMT (Updated on: 12 Feb 2023 10:16 AM GMT)
FIR Against Rakhi Sawant Husband Adil Khan
X

आदिल खान व राखी सावंत (फोटो: सोशल मीडिया)

FIR Against Rakhi Sawant Husband Adil Khan: ड्रामा क्वीन राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। जहां एक ओर राखी सावंत ने आदिल पर मारपीट और धोखा देने समेत कई गंभीर आरोप लगाएं हैं। जिसके बाद आदिल को गिरफ्तार किया गया। वहीं आदिल के ऊपर एक और शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की एक छात्रा ने आदिल खान के ऊपर मैसूर में शिकायत दर्ज करवाई हैं। जिस प्रकार से आदिल के ऊपर शिकायत दर्ज हो रही हैं उससे माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आदिल और ज्यादा मुश्किलों में फंस सकते हैं।

छात्रा का आरोप आदिल दे रहे धमकी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ एक ईरानी छात्रा ने मैसूर के वीवी पुरम थाने में रेप का मामला दर्ज करवाया है। आदिल खान के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 417, 420, 346, 504, और 5006 के तहत केस दर्ज करवाया है। इस केस के बाद आदिल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। छात्रा ने आरोप है कि आदिल ने उसकी प्राइवेट तस्वीरें लीक करने की धमकी दी है।

जानकारी के मुताबिक, ईरान की छात्रा मैसूर से डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई कर रही है। इस छात्रा की डेजर्ट लैब फूड अड्डा में आदिल से मुलाकात हुई थी। जहां पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई, क्योंकि आदिल इस फूड आउटलेट का मालिक था। दोस्ती के बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। छात्रा का कहना है कि आदिल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मैसूर के एक अपार्टमेंट में उसके साथ रेप किया गया। जब छात्रा ने आदिल से शादी की बात कही तो आदिल ने इनकार कर दिया और कहा कि उसके कई लड़कियों के साथ इसी तरह के संबंध हैं। लड़की ने जब कहा कि वह पुलिस में जाकर शिकायत करेगी तो आदिल ने प्राइवेट तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story