×

FIR Registered Against Celebs : सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे 38 बड़े सितारों पर FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

FIR Registered Against Celebs : अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से लेकर 38 बड़े सितारों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 7 Sep 2021 12:43 PM GMT
सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे 38 बड़े सितारों पर FIR दर्ज
X

सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे 38 बड़े सितारों पर FIR दर्ज (डिजाइन फोटो - सोशल मीडिया)

FIR Registered Against Celebs : बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री से लेकर टॉलीवुड (Tollywood) के बड़े सितारों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। इस मुसीबत में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से लेकर 38 बड़े सितारों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। आप भी इस बात से हैरान हो गए होंगे। दरअसल मामला 2019 का है जब हैदराबाद (Hyderabad) में एक 26 वर्षीय एक महिला डॉक्टर के साथ कुछ आरोपियों ने बलात्कार कर और जिन्दा जलाए जाने की घटना को अंजाम दिया था।

इस घटना ने पूरे देश में हंगामा खड़ा कर दिया था लोगों ने सोशल मीडिया पर इस पक्ष में अपनी आवाज को उठाया था और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का मोर्चा भी चलाया गया था। इस मोर्चे में देश के आम जनता के साथ कई फिल्मी सेलेब्स ने भी अपनी राय रखी थी। इन कलाकारों में बॉलीवुड के साथ कई दक्षिण भारतीय फिल्मों के भी कलाकार शामिल हुए थे। अपने विचार रखने के साथ इन कलाकारों ने एक गलती कर दी थी उन्होंने अपना दुख प्रकट करने के साथ उस महिला की पहचान को भी सोशल मीडिया में उजागर कर दिया था। यह करना एक अपराध है ऐसा करने वालों को सजा मिलती है।


अजय देवगन (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

आपको बता दें कि भारतीय कानून के मुताबिक किसी रेप पीड़िता की पहचान उजागर करना एक बड़ा अपराध है। ऐसा करने वाले पर सजा का प्रावधान है। इसी मामले को लेकर दिल्ली के वकील गौरव गुलाटी ने इन 38 बड़े सितारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 228 A के तहत शिकायत दर्ज की और इसके साथ तीस हजारी कोर्ट में याचिका भी दायर की थी।


अनुपम खेर (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में बॉलीवुड और टॉलीवुड के करीब 38 सेलेब्स के नाम आईपीसी की धारा 228 A के तहत शिकायत दर्ज की। जानकारी के मुताबिक इस मामले में अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान, रकुल प्रीत सिंह, अनुपम खेर, फरहान अख्तर, अल्लू सिरीश जैसे बड़े नाम शामिल हैं। दिल्ली के वकील गौरव गुलाटी ने इन सेलेब्स पर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Shraddha

Shraddha

Next Story