×

आशिकी 2 के बाद 'ओके जानू' में फिर रोमांस करेंगे श्रद्धा और आदित्य, फर्स्ट लुक हुआ रिवील

By
Published on: 9 Dec 2016 11:11 AM GMT
आशिकी 2  के बाद ओके जानू में फिर रोमांस करेंगे श्रद्धा और आदित्य, फर्स्ट लुक हुआ रिवील
X

ok-janu

लखनऊ: आजकल के यूथ को शादी से ज्यादा लिव इन में रहना पसंद है क्योंकि लिव इन में रहने से आप पर कोई बंदिशें नहीं होती है। ऊपर से जब चाहें, एक-दूसरे से आजाद भी हो सकते हैं।

कुछ इसी तरह की थिंकिंग को दर्शाएगी। फिल्म 'ओके जानू' जिसका फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। याद दिला दें कि यह वही जोड़ी है, जिसने फिल्म 'आशिकी 2' में जमकर ऑडियंस का दिल जीता था। इसकी टैग लाइन है 'फिगर आउट कर लेंगे' जो कि आज के यूथ का फंडा है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है इस फिल्म की कहानी



रिवील किए गए 'ओके जानू' के पोस्टर में श्रद्धा कपूर और आदित्य मुंबई के मरीना बीच के बैकग्राउंड में एक-दूसरे को किस कर रहे हैं। ख़बरों की मानें तो यह फिल्म ऐसे कपल की कहानी है, जो कि शादी-ब्याह में यकीन नहीं रखते और लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। अब आगे इनका यह रिश्ता कैसे मैच्योर होता है? क्या-क्या प्रॉब्लम्स इन्हें फेस करनी पड़ती हैं? इसी बात को इसमें दिखाया गया है। यह पोस्टर श्रद्धा कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं कहा जा रहा है कि 'ओके जानू' का पोस्टर तमिल फिल्म 'ओके कन्मनी' से मिलता है। फिल्म 'ओके जानू' साल 2017 में 13 जनवरी को रिलीज होगी।

Next Story