×

Mouni Roy Wedding Parvati Look: साउथ इंडियन ब्राइड बनीं मौनी रॉय, माता पार्वती की तरह खुद को तैयार किया

एक्ट्रेस मौनी रॉय अब आधिकारिक तौर पर सूरज नांबियार की हो चुकी हैं। सुबह 10 बजे मौनी रॉय ब्वॉयफ्रेंड सूरज के साथ परिणय सूत्र में बंधी।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 27 Jan 2022 5:54 AM GMT (Updated on: 27 Jan 2022 5:59 AM GMT)
Mouni Roy Wedding Parvati Look: साउथ इंडियन ब्राइड बनीं मौनी रॉय, माता पार्वती की तरह खुद को तैयार किया
X
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

Mouni Roy : मौनी रॉय (Mouni Roy) अब आधिकारिक तौर पर मिसेज नांबियार बन चुकी हैं। सुबह 10 बजे अभिनेत्री की शादी सूरज (Suraj Nambiar) के साथ संपन्न हो गई। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरे तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के फैंस उन्हें वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने के लिए बधाई दे रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरों में मौनी को एक साउथ इंडियन ब्राइड बने देखा जा सकता है। वहीं सूरज पत्नी मौनी को मंगलसूत्र पहनाते दिखाई दे रहे हैं।



माता पार्वती की तरह दिख रहीं मौनी

सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए गए फोटो में अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) को सफेद और लाल रंग के कांजीवरम साड़ी में देखा जा सकता है। साड़ी सफेद रंग की है और इसपर लाल रंग का बॉर्डर है। जिसपर सुनहरे रंग के धागे से कढ़ाई की गई है। वहीं मौनी ने अपने ब्राइडल लुक को संवारने के लिए हेवी गोल्डन ज्वेलरी पहन रखा है। सूरज की दुल्हनिया बनने के लिए मौनी रॉय ने बिल्कुल देवी पार्वती की तरह खुद को तैयार किया है। फोटो में मौनी वाकई माता पार्वती की तरह दिख रही हैं।



मनमीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

मौनी रॉय के खास दोस्त सिंगर मनमीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में मौनी (Mouni Roy) के गले में एक हार दिखाई दे रहा। जिसकी ओर सभी का ध्यान जा रहा। मौनी ने अपने गले में जो हार पहना है उसपर भगवान गणेश की आकृति है। साथ ही मौनी का कमरबंद भी एक आकर्षक गहना बना हुआ है, जिसकी तारीफ सभी कर रहे हैं। तस्वीर में मौनी मनमीत के साथ पोज दे रही हैं। वहीं मनमीत के हाथों में फलों की थाली है। तस्वीर में मनमीत साउथ इंडियन स्टाइल में कुर्ता और धोती पहने हुए हैं। मौनी को चारों तरफ से शादी की बधाइयां मिल रही।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story