×

Flashback 2018: 'पद्मावत' से 'मीटू' तक बॉलीवुड में हुए ये बड़े विवाद

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2018 बेहद कंट्रोवर्सियल रहा है। फिल्म'पद्मावत' की रिलीज और मीटू कैंपेन के साथ 12 महीने विवादों में ही बीते। इसके अलावा सलमान खान का नाम भी विवाद में आया।

Manali Rastogi
Published on: 20 Dec 2018 8:55 AM GMT
Flashback 2018: पद्मावत से मीटू तक बॉलीवुड में हुए ये बड़े विवाद
X

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2018 बेहद कंट्रोवर्सियल रहा है। फिल्म'पद्मावत' की रिलीज और मीटू कैंपेन के साथ 12 महीने विवादों में ही बीते। इसके अलावा सलमान खान का नाम भी विवाद में आया।

पद्मावत

साल की शुरुआत में रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर रिलीज से पहले काफी विरोध हुआ था। यहां तक कि एक स्कूल बस तक में आग लगा दी गई थी और दीपिका पादुकोण की नाक काटने वाले तो इनाम तक देने का ऐलान किया गया था।

तनुश्री दत्ता

पूर्व मिस इंडिया तनुश्री दत्ता काफी साल पहले बॉलीवुड को बाय—बाय बोलकर चली गई थीं और वह साल 2018 में इंडिया वापस लौटीं तो #MeToo को लेकर। नाना पाटेकर पर उनके आरोपों के बाद तो मानों खामोश जुबानों ने चौंका देने वाले खुलासे किए और इंडस्ट्री के काले चेहरे को बेनकाब किया।

 tanushree dutta

सलमान खान

सलमान खान का नाम भी एक बड़े विवाद में उछला। उन्होंने जातिसूचक शब्द का प्रयोग एक रियलिटी शो में दौरान किया था, जिसका पुरजोर विरोध हुआ और उनके खिलाफ शिकायत भी हुई।

 salman khan

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड में वापसी को लेकर प्र‍ियंका चोपड़ा खासी उत्‍साहित थीं और जोर-शोर से सलमान खान के अपोज‍िट भारत में उनको साइन किया गया था। लेकिन अचानक उनका नाम वापस लेना विवादों में रहा और इसी के साथ ही उनकी मां मधु चोपड़ा को सलमान खान का एक पार्टी में इग्‍नोर करना भी सुर्ख‍ियों में आया।

priyanka chopra

जीतेंद्र

बीते जमाने के सुपरहिट एक्‍टर जीतेंद्र के ख‍िलाफ सेक्‍शुअल असॉल्‍ट की श‍िकायत दर्ज होने पर सभी हैरान रह गए। 70 की उम्र पार कर चुके इस एक्‍टर पर उनकी ही कजन ने आरोप लगाया था।

Image result for jitendra

यह भी पढ़ें: बिग बॉस: जब श्रीसंत को गुदगुदी करने लगीं दीपिका कक्कड़, वीडियो में दिखी क्यूट बॉडिंग

यह भी पढ़ें: यौन शोषण के आरोप लगने के बाद Genpact के AVP ने की आत्महत्या

यह भी पढ़ें: CM ने यूपी के माहौल को बताया सुरक्षित, अहमद हसन ने BJP पर उठाए सवाल

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story