×

जानिए फोर्ब्स 2017 की लिस्ट में कमाई के मामले में कौन स्टार्स है सबसे आगे

suman
Published on: 2 Sep 2017 10:37 AM GMT
जानिए फोर्ब्स 2017 की लिस्ट में कमाई के मामले में कौन स्टार्स है सबसे आगे
X

मुंबई: 2017 में सबसे अधिक कमाई करने वाले 10 बॉलीवुड स्टार्स की लिस्ट में केवल दो एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ही जगह बना पाई हैं। इस लिस्ट में पहले नम्बर पर शाहरुख खान हैं। दीपिका 1.10 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ 6 नम्बर पर हैं, जबकि प्रियंका और रणवीर सिंह 1 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ 7वें नम्बर पर है। ये लिस्ट फोर्ब्स मैगजीन की तरफ से जारी की गई है।

फोर्ब्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख ने सलमान खान, अक्षय कुमार और आमिर खान को पीछे छोड़ दिया है, हालांकि उनकी पिछली कुछ फिल्मों जैसे 'फैन', 'दिलवाले' और 'जब हैरी मेट सेजल' ने कुछ खास कमाई नहीं की थी। शाहरुख ने विज्ञापनों और उनके अपने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सफल प्रोजेक्ट की मदद से 1 जून, 2016 और 1 जून, 2017 के बीच 3.8 करोड़ डॉलर की कमाई की है। सलमान उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं, वह इस लिस्ट में 3.7 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ 2 नम्बर पर हैं।

इस लिस्ट में नेशनल अवार्ड विजेता अक्षय कुमार हैं। 'खिलाड़ी' स्टार 3.55 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ 3 नम्बर पर हैं। इधर उनकी कई फिल्में हिट रही हैं, फिल्म 'दंगल' की सफलता के साथ आमिर 1.25 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ लिस्ट में 4 नम्बर पर हैं। एक्टर रितिक रोशन 1.15 करोड़ डॉलर कमाई के साथ टॉप 5 में शामिल हैं। फोर्ब्स के अनुसार, मेगास्टार अमिताभ बच्चन 90 लाख डॉलर और रणबीर कपूर 85 लाख डॉलर की कमाई के साथ 9वें और 10वें स्थान पर हैं।

suman

suman

Next Story