×

6 महीने में ही खतरे में मंदाना की शादी, पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया

By
Published on: 4 July 2017 11:08 AM GMT
6 महीने में ही खतरे में मंदाना की शादी, पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया
X

मुंबई: 'बिग बॉस 9'की पार्टिसिपेंट रह चुकी जानी-मानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी की शादी के अभी 6 महीने ही पूरे हुए हैं, पर उनकी शादी टूटने की कगार पर आ गई है। उनके और उनके पति गौरव गुप्ता की लाइफ में कुछ ठीक नहीं हैं। एक पॉपुलर अखबार के अनुसार मंदाना ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है।

क्या-क्या दर्ज है मंदाना की याचिका में

मंदाना ने कोर्ट में दर्ज की गई अपनी याचिका में कहा है कि वह ईरानी हैं, इसलिए उनके पति गौरव गुप्ता उनसे हिंदू धर्म को अपनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि वह ऐसा नहीं करती हैं तो उन्हें घर में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने घर वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें फिल्मी करियर को अलविदा कहने को मजबूर भी किया जा रहा है।

क्या है पति से मंदाना की मांग

मंदाना अपनी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए 10 लाख रुपए के साथ, 6 महीने में तकलीफों से गुजरने के दौरान करियर में हुए नुकसान के हर्जाने में 2 करोड़ की मांग रखी है।

बता दें कि मंदाना ने 2016 में आई फिल्म ‘क्या कूल हैं हम 3’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही वह टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 9 में भी पार्टिसिपेंट रह चुकी हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए मंदाना और उनके पति की कुछ तस्वीरें

Next Story