×

Muslim Bollywood Celebs: दिलीप कुमार से मधुबाला तक, इन 8 प्रसिद्ध मुस्लिम कलाकारों ने हिंदू नामों को अपनाया

यहां प्रसिद्ध मुस्लिम बॉलीवुड हस्तियों की सूची दी गई है जिन्होंने अपना नाम बदल लिया और सफल करियर बनाया। 

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 30 Jan 2022 11:47 AM GMT
Muslim Bollywood Celebs: दिलीप कुमार से मधुबाला तक, इन 8 प्रसिद्ध मुस्लिम कलाकारों ने हिंदू नामों को अपनाया
X

फोटो साभार : सोशल मीडिया

Muslim Bollywood Celebs: इनदिनों नामकरण का सिलसिला तेजी से चल रहा। कभी कोई अपने घर का नाम बदल रहा। तो कभी कोई पूरे शहर का नाम ही बदल दे रहा। हिंदी सिनेमा में भी ये दौर कभी चल रहा था। जहां फिल्मी कलाकारों का नाम अक्सर बदल दिया जाता था। कुछ ऐसे भी फिल्मी कलाकार थें, जिन्होंने अपने निजी कारण से भी नाम भी बदला। आइए जानते हैं उन फिल्मों कलाकारों के बारे में।

मधुबाला (Madhubala)

अभिनेत्री मधुबाला का असली नाम मुमताज जहान देहलवी था। फिल्मों में आने से पहले सभी उन्हें मुमताज के नाम से पुकारते थें। उनका जन्म 1933 में पाकिस्तान के स्वाबी में एक पश्तून परिवार में हुआ था। उन्हें "द ब्यूटी विद ट्रेजेडी" भी कहा जाता था। मधुबाला की एक्टिंग से लेकर उनकी खूबसूरती के दिवाने कई हैं। फिल्मी जगत में मधुबाला से जुड़े कई किस्से मशहूर हैं।



मीना कुमारी (Meena Kumari)

मीना कुमारी को ट्रेजडी क्वीन कहा जाता था। उनका असली नाम महजबीन बानो है। निर्देशक विजय भट्ट ने 1939 में उनका नाम बदलकर 'बेबी मीना' कर दिया। उन्होंने जब एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था, तबसे उनका नाम बदलकर मीना रख दिया गया। मीना कुमारी के परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। घर की सहायता करने के लिए मीना ने बचपन से ही काम करना शुरू कर दिया था। छह साल की उम्र से ही उन्होंने साल 1939 में विजय भट्ट की फिल्म लेदरफेस में पहली बार काम किया।



अजीत (Ajit)

अजीत का असली नाम हामिद अली खान था। डायरेक्टर के अमरनाथ ने उन्हें अजीत नाम दिया था। अजीत खान फिल्मों में हीरो और विलेन दोनों ही किरदारों को निभाने के लिए मशहूर थे। अजीत खान का एक यही 'लॉयन' वाला ही डायलॉग नहीं था, जो मशहूर हुआ हो उनके और भी डायलॉग थे जो लोगों की जुबां पर रहते थे। जो कि 'मोना डार्लिंग', 'लिली डोंट बी सिली' थे। अजीत हिंदी फिल्मों में खलनायक की भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध थे।



दिलीप कुमार (Dilip kumar)

दिलीप कुमार का जन्म मोहम्मद यूसुफ खान के रूप में पेशावर, पाकिस्तान में एक पश्तून परिवार में हुआ था। देविका रानी, जिनसे वह बॉम्बे टॉकीज में मिले थे, ने उनसे अपना नाम बदलकर दिलीप कुमार करने का अनुरोध किया।



जगदीप (Jagdeep)

जगदीप का जन्म का नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। निर्देशक बिमल रॉय के अनुरोध पर उन्होंने अपना नाम बदलकर जगदीप रख लिया था।



संजय खान (Sanjay Khan)

संजय का असली नाम शाह अब्बास खान था। उन्होंने अपनी फिल्मों में संजय नाम का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने अपना ऑनस्क्रीन नाम 'खान' के साथ जोड़ दिया।


अर्जुन (Arjun)

अर्जुन का असली नाम फिरोज खान था। इन्हें बीआर चोपड़ा के लोकप्रिय टीवी शो महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। अर्जुन ने अपने इस किरदार से पर्दे पर इस भूमिका को जीवंत कर दिया। जब कभी महाभारत के अर्जुन का नाम लिया जाता है, तो दर्शकों के सामने इनकी ही छवि दिखाई पड़ती है।



जयंत (Jayant)

जयंत का जन्म पेशावर में एक पश्तून परिवार में हुआ था। उनका असली नाम जकारिया खान है। निर्माता-निर्देशक विजय भट्ट ने उनका नाम बदल दिया और जयंत के नाम से जाना जाने लगा। वह लोकप्रिय अभिनेता अमजद खान के पिता भी हैं।




Priya Singh

Priya Singh

Next Story