×

Padma Awards: Raveena Tandon से लेकर Kangana Ranaut तक, इन बॉलीवुड एक्ट्रेस को मिला 'पद्मश्री'

Padma Awards: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें सिनेमा में उनके बेहतरीन योगदान के लिए भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'पद्मश्री' दिया गया है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल है। आइए आपको बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 6 April 2023 11:30 AM GMT
Padma Awards: Raveena Tandon से लेकर Kangana Ranaut तक, इन बॉलीवुड एक्ट्रेस को मिला पद्मश्री
X
Padma Awards (Image credit: Instagram)

Padma Awards: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है। एक्ट्रेस को हाल ही में 'पद्मश्री अवॉर्ड 2023' से नवाजा गया है, जिसकी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री का धन्यवाद दिया है, लेकिन आपको बता दें कि रवीना से पहले भी बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो इस अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। आइए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

1. हेमा मालिनी को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

'ड्रीम गर्ल' के नाम से मशहूर हेमा को साल 2000 में भारत सरकार ने चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया था। हेमा मालिनी न सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, डांसर और पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं। उन्होंने साल 1963 में तमिल फिल्म 'इधु साथियाम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और हिंदी सिनेमा में साल 1968 में फिल्म 'सपनों का सौदागर' की लीड एक्ट्रेस के रूप में एंट्री की थी। उन्होंने 'शोले', 'सीता और गीता', 'सत्ते पे सत्ता' और 'बागबान' जैसी 150 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग कर लोगों के दिलों पर राज किया है।

2. माधुरी दीक्षित को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

'धक धक' गर्ल यानि माधुरी को ये पुरस्कार साल 2008 में फिल्मों में बेहतरीन काम के लिए दिया गया था। माधुरी दीक्षित ने साल 1984 की फिल्म 'अबोध' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, माधुरी की सफलता की शुरुआत साल 1988 में एन चन्द्रा की थ्रिलर फिल्म 'तेज़ाब' के साथ हुई थी, जो उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

3. रेखा को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

वैसे तो रेखा ने अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत बतौर बाल कलाकार तेलुगु फ़िल्म 'रंगुला रत्नम' से की थी, लेकिन हिंदी सिनेमा में उनकी पहली फ़िल्म 'सावन भादों' थी, जो काफी हिट रही थी। इस फिल्म से ही रेखा रातों-रात स्टार बन गई थीं। रेखा को फिल्मों में अपने बेहतरी एक्टिंग के लिए साल 2010 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

4. ऐश्वर्या राय बच्चन को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

अपने सफल अभिनय करियर से खुद को भारत में सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली हस्तियों में शामिल करने वाली ऐश्वर्या राय ने कई पुरस्कार और प्रशंसा अपने नाम की है, जिनमें से एक पद्मश्री भी शामिल है। जी हां, ऐश्वर्या राय को साल 2009 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

5. श्रीदेवी को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी भले आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और बेहतरीन फिल्में आज भी उन्हें हमारे बीच रखे हुए है। श्रीदेवी को हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार के रूप में जाना जाता था। यह उनकी शानदार एक्टिंग ही थी, जिसने उन्हें पद्मश्री दिलाया था। जी हां, भारत सरकार ने उन्हें उनके सिनेमा में योगदान के लिए साल 2013 में पद्मश्री से नवाजा था।

6. शर्मिला टैगोर को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

शर्मिला टैगोर ने साल 1964 में शम्मी कपूर के साथ फिल्म 'कश्मीर की कली' से फिल्मों में कदम रखा था। इस फिल्म के निर्देशक शक्ति सावंत थे, जिनके साथ शर्मिला ने बाद में 'आराधना' और 'अमर प्रेम' जैसी फिल्में भी बनाई थी। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती का हर कोई दीवाना था। अपनी एक शानदार एक्टिंग के लिए शर्मिला ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए थे, जिनमें से एक पद्मश्री भी है। जी हां, शर्मिला टैगोर को साल 2013 में सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला था।

7. विद्या बालन को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

विद्या बालन ने बॉलीवुड में अपने सफल करियर के बाद कई पुरस्कार अपने नाम किए है, जिनमें 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार', 'पांच फिल्मफेयर पुरस्कार' और 'पांच स्क्रीन पुरस्कार' शामिल हैं, और साल 2014 में भारत सरकार द्वारा उन्हें 'पद्मश्री' से भी सम्मानित किया गया था।

8. प्रियंका चोपड़ा को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

प्रियंका ने हमेशा अपने देश और परिवार का नाम ऊंचा किया है। आज लोग उन्हें 'ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा' के नाम से जानते हैं। अपनी मेहनत और शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें सम्मान भी प्राप्त हुए हैं, लेकिन सभी सम्मान में से सबसे महत्वपूर्ण और यादगार सम्मान उनके लिए पद्मश्री पुरस्कार है, जो उन्हें साल 2016 में मिला था।

9. कंगना रनौत को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और उतनी ही बेबाक उनकी एक्टिंग भी होती है। यही कारण है कि उन्हें कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, जिनमें से एक पद्मश्री अवॉर्ड भी शामिल है, जो उन्हें साल 2020 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से प्रशस्ति पत्र के साथ दिया गया था।

10. तब्बू को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए फेमस तब्बू का नाम भी इस लिस्ट में है, जिन्हें ये सम्मान साल 2011 में मिला था। इसके अलावा, तब्बू दो नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। तब्बू की ऐसी कई सुपरहिट फिल्में है, जिनके लिए उन्हें कई बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story