TRENDING TAGS :
FIR On Celebs: Shah Rukh Khan से लेकर Deepika तक, इन सेलेब्स को काटने पड़े पुलिस स्टेशन के चक्कर
FIR On Celebs: बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्हें उनकी एक गलती के कारण कई बार पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने पड़े हैं। तो आइए जानते हैं।
FIR On Celebs (Image credit: Instagram)
FIR On Celebs: एक्टर हो या एक्ट्रेस हर किसी ने बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए खूब मेहनत की है, लेकिन कभी-कभी इन सेलेब्स से भी कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिसका नुकसान इन्हें जिंदगीभर उठाना पड़ता है। इस लिस्ट में कई बड़े-बड़े सेलेब्स के नाम शामिल हैं। जिन्हें अपनी एक गलती के कारण पुलिस स्टेशन के कई चक्कर काटने पड़े हैं।
शाहरुख संग इन सेलेब्स पर भी दर्ज हुए FIR
आपको जानकार हैरानी होगी कि इस लिस्ट में शाहरुख खान जैसे सेलेब्स तक का नाम शामिल है। जी हां, शाहरुख खान पर भी कई मामलों में FIR दर्ज करवाई गई है। इस कारण उन्हें काफी नुकसान भी हुआ है और हाल ही में अब उनकी पत्नी गौरी खान का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। आइए आपको बताते हैं वो कौन-कौन से सेलेब्स हैं जिन पर FIR हो चुके हैं और क्यों.....
गौरी खान
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को एक बिल्डर कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर होना भारी पड़ गया है। दरअसल, मुंबई के रहने वाले एक शख्स ने गौरी के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायकर्ता का आरोप है कि उसने गौरी से इंफ्लूएंस होकर एक फ्लैट के लिए 86 लाख का भुगतान किया था, लेकिन उसे अब तक फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला है।
FIR On Gauri Khan
शाहरुख खान
शाहरुख खान की पत्नी ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है। एक्टर पर पठान के 'बेशर्म रंग' सॉन्ग को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी और आरोप लगाया गया था कि गाने में वल्गैरिटी दिखाई गई है। इस कारण लोगों ने गाने में बदलाव की मांग भी की थी।
FIR On Shah Rukh Khan
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह का नाम आते ही उनका अतरंगी अंदाज सबसे पहले दिमाग में आता है, लेकिन वह केवल अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर ही नहीं, बल्कि एक बार न्यूड फोटोशूट के लिए सुर्खियां बटोर चुके हैं। जी हां, रणवीर सिंह को न्यूड फोटोशूट करना भारी पड़ गया था। इसे लेकर मुंबई के एक एनजीओ ने एक्टर के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया था।
FIR On Ranveer Singh
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण के खिलाफ भी पठान के बेशर्म रंग सॉन्ग मे भगवा बिकिनी पहनने की वजह से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बता दें कि सॉन्ग में दीपिका के आउटफिट पर कई हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई थी और गाने को बदलने की मांग की थी।
FIR On Deepika Padukone
खैर, सेलेब्स पर इस तरह के आरोप लगना तो आम बात है। फिलहाल, आपको इनमें से कौन-सा स्टार सबसे ज्यादा पसंद है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।