×

Game Changer Collection Day 1: राम चरण की फिल्म गेम चेंजर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर हिट या फ्लॉप

Game Changer Box Office Collection Day 1: राम चरण और कियारा आडवानी की फिल्म गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन की है जानें

Shikha Tiwari
Published on: 11 Jan 2025 7:15 AM IST (Updated on: 11 Jan 2025 9:04 AM IST)
Game Changer Day 1 Collection
X

Game Changer Box Office Collection Day 1

Game Changer Collection Day 1: राम चरण की फिल्म गेम चेंजर आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 5 सालों बाद राम चरण किसी शोलो फिल्म में नजर आएं हैं। तो वहीं इस फिल्म में दर्शकों को राम चरण का डबल रोल देखने को मिला है। राम चरण की फिल्म गेम चेंजर एक भारी भरकम बजट वाली फिल्म हैं। इस फिल्म का मुकाबला आज सिनेमाघरों में सोनू सूद की फिल्म फतेह के साथ है। जोकि आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है ये फिल्म भी एक्शन से भरपूर है। चलिए जानते हैं फिल्म गेम चेंजर ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

गेम चेंजर मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Game Changer Box Office Collection Day 1)-

शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म जिसमें राम चरण और कियारा आडवानी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में राम चरण ने एक राजनेता के साथ ही साथ आईपीएस ऑफिसर का किरदार निभाया है। फिल्म का फर्स्ट हॉल्फ अच्छा है लेकिन फिल्म के सकेंड हॉल्फ ज्यादा आकर्षित करने वाला है। इसके अलावा फिल्म में कियारा आडवानी और राम चरण के बीच रोमांस भी दिखाया गया है। फिल्म में राम चरण की एंट्री काफी ज्यादा धमाकेदार दिखाई गई है। हैलिकाप्टर से एंट्री करते हुए नजर आते हैं। उनकी एंट्री पर थिएटर में जमकर तालियाँ बजी हैं।

शंकर की फिल्म इंडियन 2 जोकि एक भारी बजट वाली फिल्म थी। जिसको बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था। अब जाकर Game Changer से शंकर को काफी ज्यादा उम्मीदे हैं। क्योंकि इस फिल्म का बजट 450 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है। तो वहीं राम चरण की फिल्म गेम चेंजर पोंगल के अवसर पर रिलीज हुई है। इस फिल्म के साथ अन्य कोई भी पैन-इंडियन फिल्म नहीं रिलीज होगी। यही वजह है कि इस फिल्म को दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसके साथ ही फिल्म का मुकाबला सोनू सूद की फिल्म फतेह के साथ है। यदि हम गेम चेंजर के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बता करें तो फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 51.25 करोड़ रूपए (Game Changer Day Collection) का कलेक्शन किया है। तो वहीं हिंदी भाषा में 7 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story