×

फिल्म 'गांधी गोडसे' के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से मांगी सुरक्षा..FIR दर्ज

Gandhi Godse Ek Yudh: फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी को किसी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने पुलिस को अपने और परिवार की हिफाजत के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

aman
Written By aman
Published on: 23 Jan 2023 4:23 PM GMT (Updated on: 23 Jan 2023 4:23 PM GMT)
Rajkumar Santoshi Death Threats:
X

Rajkumar Santoshi (Social Media)

Rajkumar Santoshi Death Threats: इन दिनों में देश में एक फिल्मों पर विरोध का एक चलन चल पड़ा है। पहले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' हुए उसके एक गाने का जमकर विरोध हुआ। अब वही सिलसिला 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' (Gandhi Godse Ek Yudh) के साथ भी जारी है। दरअसल, इस फिल्म पर भी विवाद छिड़ गया है। इस बीच, इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी को फोन पर धमकी मिली है। उन्हें किसी ने जान से मारने की धमकी दी है।

राजकुमार संतोषी ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है। राजकुमार संतोषी ने अपने परिवार पर खतरे को लेकर पुलिस को बताया है। उन्होंने मुंबई पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग और खुद को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से विवाद शुरू

राजकुमार संतोषी 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' फिल्म के साथ लंबे समय बाद बड़ी स्क्रीन पर अपनी वापसी कर रहे हैं। संतोषी करीब 9 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। 'गांधी गोडसे' गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर देशभर में रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही इस पर विवाद खड़ा हो गया। बावजूद विरोध की चिंता न करते हुए फिल्म से जुड़े सभी कलाकार प्रमोशन में व्यस्त हैं। बीते हफ्ते भी मुंबई में फिल्म के प्रमोशन के दौरान कलाकारों को विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था। तब काले झंडे भी दिखाए गए थे। विवाद बढ़ने के बाद मौके पर पुलिस को भी बुलानी पड़ी थी।

अज्ञात लोगों से मिल रही धमकियां

बताया जा रहा है कि, फिल्म 'गांधी गोडसे' के निर्देशक राजकुमार संतोषी (Directed by Rajkumar Santoshi) और प्रोड्यूसर ललित कुमार श्याम टेकचंदानी को जान से मारने की धमकी दी गई है। संतोषी ने मुंबई के जॉइंट पुलिस कमिश्नर सत्यनारायण (Joint Police Commissioner Satyanarayana) से शिकायत की। संतोषी ने पुलिस को एक चिट्ठी लिखी। जिसमें उन्होंने कहा, 'मैं इस पत्र के जरिए आपको बताना चाहता हूं कि बीते 20 जनवरी को हमारी टीम ने फिल्म 'गांधी गोडसे' के रिलीज से पहले एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। पत्र में बताया गया है कि, अज्ञात लोगों से उन्हें लगातार धमकियां मिल रहे है।

इस फिल्म से तनीषा संतोषी रख रही है कदम

फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' से राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी (Tanisha Santoshi) भी बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव भी रहती हैं। इन्हें कियारा आडवाणी का 'हमशक्ल' भी कहा जाता है। 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' फिल्म पिछले कुछ समय से चर्चा में है। फिल्म महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की विचारधारा पर आधारित है। फिल्म 26 जनवरी के दिन रिलीज हो रही है। 2 जनवरी को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। जिसका जबरदस्त रिस्पॉन्स नजर आया था। सोशल मीडिया पर हर ओर महात्मा गांधी और गोडसे को लेकर ही चर्चे हो रहे हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story