×

Ganesh Chaturthi 2022 Celebrate Celebs: टीवी स्टार्स हर साल लेकर आते हैं "बप्पा विघ्न हरता" को अपने घर

Ganesh Chaturthi 2022 Celebrate Celebs: हर साल गणेश उत्सव को धूम धड़ाके के और हर्षोल्लास के साथ मानते हैं ये टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स जिनमें रित्विक धनजानी...

Anushka Rati
Published on: 30 Aug 2022 2:49 PM GMT
Ganesh Chaturthi 2022 Celebrate Celebs
X

Ganesh Chaturthi 2022 Celebrate Celebs (image: social media)

Ganesh Chaturthi 2022 Celebrate Celebs: जैसा की आप सभी जानते हैं कि गणपति उत्सव जिसे गणेश चतुर्थी भी कहा जाता है और ये गणेश चतुर्थी जहां ये त्योहार आम जनता के लिए भव्य और खास होता है वहीं इस त्योहार को नेता अभिनेता भी पूरी खुशी और हर्षोल्लास के साथ के साथ मानते हैं और साथ ही हर साल बप्पा को अपने घर भी लाते हैं।

आपको बता दें कि, गणेशोत्सव देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान गणेश की जयंती का प्रतीक है - ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के देवता। इस पावन अवसर पर लोग अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्तियों का बड़े ही धूमधाम से स्वागत करते हैं।


वहीं टेली शहर के सेलेब्स भी भगवान गणेश की मूर्तियों को घर लाकर गणेश उत्सव मनाते हैं और साथ ही इस शुभ दिन के लिए कई व्यंजन भी बनाते हैं। टीवी इंडस्ट्री के कई हस्तियां हैं जो हर साल बप्पा को घर लाती हैं। वहीं उनमें से कुछ टीवी सिलेब्स की नाम नीचे दी गई है।


बता दें कि, स्मार्ट जोड़ी फेम अर्जुन बिजलानी और पत्नी नेहा स्वामी हर साल इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं और वे बप्पा को घर लाते हैं और उत्सव के लिए अपने दोस्तों को भी बुलाते हैं।

अंकिता लोखंडे


हाल ही में शादी के बंधन में बंधी सीरियल "पवित्र रिश्ता" अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भगवान गणेश पर प्रबल आस्था रखती हैं और हर साल भगवान गणेश की मूर्ति घर लाती हैं और उनकी पूजा के साथ पूरे दिल से बप्पा की सेवा भी करती हैं।

करण वाही


"चन्ना मेरेया" लीड करण वाही हर साल गणपति की मूर्ति लाते थे और पिछले कुछ सालों से वह खुद इको फ्रेंडली मूर्तियां बना रहे हैं। जहां बप्पा की मूर्ति बनाने के बाद करण अपने बनाए बप्पा की पूजा भी करते हैं।

गुरमीत चौधरी


गुरमीत चौधरी और पत्नी देबिना बनर्जी इस दिन को बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाते हैं। वहीं हाल ही उनके घर एक नन्ही परी भी आईं हैं कई सालों बाद पैरेंट्स बने गुरमीत चौधरी और देबिना बैनर्जी हर साल बप्पा को घर लाते हैं और इस दिन के लिए दोनो तरह तरह के व्यंजन भी तैयार करते हैं।

ऋत्विक धनजानी


पवित्र रिश्ता अभिनेता रित्विक धनजानी भी भगवान गणेश के परम भक्त हैं और रित्विक हर साल अपने परिवार के साथ बप्पा को घर लाते हैं और पूरी आस्था के साथ बप्पा की पूजा करते हैं और साथ ही उनकी सेवा भी करते हैं।वहीं टेली शहर के सेलेब्स भी भगवान गणेश की मूर्तियों को घर लाकर गणेश उत्सव मनाते हैं और साथ ही इस शुभ दिन के लिए कई व्यंजन भी बनाते हैं। टीवी इंडस्ट्री के कई हस्तियां हैं जो हर साल बप्पा को घर लाती हैं। वहीं उनमें से कुछ टीवी सिलेब्स की नाम नीचे दी गई है।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story