×

अपनी साली शमिता शेट्टी को फिल्मों में लेने वाले थे राज कुंद्रा, गहना वशिष्ठ ने किया खुलासा

Raj Kundra Pornography Case: अभी हाल ही में राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी के कारण सलाखों के पीछे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 23 July 2021 9:10 AM GMT (Updated on: 23 July 2021 9:25 AM GMT)
राज कुंद्रा और शमिता शेट्टी
X

राज कुंद्रा और शमिता शेट्टी ( फोटो सोशल मीडिया)

Raj Kundra Pornography Case: अभी हाल ही में राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी के कारण सलाखों के पीछे हैं। गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) ने यह दावा किया है कि राज कुंद्रा ने एक फिल्म में अपनी साली जो की शमिता शेट्टी हैं, (Shamita Shetty) को कास्ट करने वाले थे। इस केस में वह खुद ही जेल जा चुकी हैं और इन दिनों बेल पर बाहर हैं।

टीवी रियलिटी शो की जज शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को आज कोर्ट में पेश किया जाना है। आज यह तय हो जायेगा कि उन्हें बेल मिलेगी या उनकी सजा और भी बढ़ेगी। पोर्नोग्राफी केस के पूछताछ में पुलिस रोज ही नए खुलासे कर रही है।

इस केस की मुख्य आरोपी गहना वशिष्ठ लगातार राज कुंद्रा के ही पक्ष में बयान देकर उन पर लगाए गए सभी आरोपों को गलत सिद्ध कर रही हैं।अब इस मामले में गहना वशिष्ठ ने ये दावा पेश किया है कि राज कुंद्रा एक ऐसे ऐप लॉन्च करने की योजना बना रहे थे जिसके जरिए वह शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी यानी की अपनी साली को बड़ा ब्रेक देने वाले थे। गहना वशिष्ठ इस मामले में जेल जा चुकी हैं। वह इन दिनों बेल पर बाहर आ सकी हैं। बात करते हुए अभिनेत्री गहना ने दावा किया कि राज कुंद्रा एक फिल्म में शमिता शेट्टी को कास्ट करने वाले थे।

राज कुंद्रा साली शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी के साथ ( फोटो सोशल मीडिया)

गहना ने यह दावा किया है कि मेरे गिरफ्तार होने के कुछ दिन पहले ही मैं राज के ऑफिस गई थीं। वहां मुझे यह पता चला कि वो बॉलीफेम नाम का एक ऐप लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वह चैट शो, रियलिटी शो, म्यूजिक वीडियो और नॉन बोल्ड फिल्मों को इस ऐप पर दिखाने की योजना बना रहे थे। हमने सभी ने कुछ स्क्रिप्ट पर भी चर्चा भी की और एक स्क्रिप्ट में शमिता शेट्टी को कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे थे।

गहना ने बताया कि इसके अलावा भी सई ताम्हणकर और दूसरे कुछ एक्टर्स को कास्ट करने के बारे में सोचा जा रहा था। उन्होंने यह कहा कि वह इन फिल्मों को डायरेक्ट वाली थी। इन सभी के लिए शमिता शेट्टी भी तैयार हो गई थीं। शमिता शेट्टी ने उमेश कामत को इसके बारे में सब कुछ बताया था। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि हालांकि वह इस मामले में शमिता शेट्टी से कभी नहीं मिलीं। उन्हें फिल्म के लिए 'शमिता शेट्टी की फीस या जुड़ी शर्तें क्या थीं' इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

Shweta

Shweta

Next Story