×

इन 5 चर्चित अभिनेत्रियों ने कराया था सेक्स चेंज ऑपरेशन, रातों-रात हो गई थी फेमस

बॉबी डार्लिंग और शिनाता सांघा की तरह ही दिल्ली की रहने वालीं निक्की चावला ने भी साल 2009 में अपना जेंडर चेंज करवाया था। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम भी किया हैं।

Newstrack
Published on: 1 Oct 2020 11:26 AM GMT
इन 5 चर्चित अभिनेत्रियों ने कराया था सेक्स चेंज ऑपरेशन, रातों-रात हो गई थी फेमस
X
फिल्म इंडस्ट्री के अंदर बॉबी डार्लिंग एक जाना पहचाना नाम है। बॉबी ने ‘चलते-चलते’, ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘अपना सपना मनी मनी’ समेत दर्जनों फिल्मों में एक्टिंग किया है।

मुंबई: बॉलीवुड के अंदर भांति-भांति के कलाकार हैं। जो अपनी अलग पहचान के लिए जाने जाते हैं। कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर रातों-रात स्टारडम हासिल कर लिया था।

लेकिन यहां तक सफर तय करना उनके लिए कोई आसान काम नहीं था। उन्हें तमाम तरह की चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। समाज में उनको लेकर तमाम तरह की बातें भी की गई लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की।

सक्सेस पाने के लिए किसी ने अपना जेंडर चेंज करा लिया तो किसी ने अपने आपको बॉलीवुड में उसी के अनुरूप ढाल लिया। आज लोग उन्हें उनके जेंडर की वजह से कम और अभिनय की वजह से ज्यादा जानते हैं। तो आइये आज हम आपको कुछ ऐसे ही एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के बारें में बताने जा रहे हैं।

बॉबी डार्लिंग

फिल्म इंडस्ट्री के अंदर बॉबी डार्लिंग एक जाना पहचाना नाम है। बॉबी ने ‘चलते-चलते’, ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘अपना सपना मनी मनी’ समेत दर्जनों फिल्मों में एक्टिंग किया है।

बॉलीवुड के अंदर वह एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस के अलावा एक मॉडल भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉबी का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था। बचपन का नाम पंकज शर्मा है।

जब उनकी उम्र 10 वर्ष की थी तब उन्होंने अपने अंदर काफी परिवर्तन देखा। इसके बाद बॉबी डार्लिंग ने साल 2010 में ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करवाया और वह पंकज से पाखी बन गईं। आज वो बॉलीवुड के अंदर बॉबी डार्लिंग के नाम से जानी जाती हैं।

Bobby Darling बॉबी डार्लिंग की फोटो(सोशल मीडिया

शिनाता सांघा

दूसरे नम्बर पर नाम आता है शिनाता सांघा का। वह दक्षिण एशिया की एक फेमस ट्रांसजेंडर मॉडल हैं। उनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि वे मॉडलिंग से हर साल करोड़ों रूपये की कमाई करती हैं।

वे लगातार तीन बार वर्ष 2010 से 2012 तक विश्व की सबसे सुंदर ट्रांसजेंडर रह चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर मैग्जीन के कवर पेज से अपनी पहचान पाई थी। उन्होंने भी अपना सेक्स चेंज करवाया है।

Shinata Sangha शिनाता सांघा की फोटो(सोशल मीडिया)

निक्की चावला

बॉबी डार्लिंग और शिनाता सांघा की तरह ही दिल्ली की रहने वालीं निक्की चावला ने भी साल 2009 में अपना जेंडर चेंज करवाया था। उसने भी बॉलीवुड की कई मूवी में काम किया हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निक्की चावला का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था। उसे अपने जीवन में अपने जेंडर की वजह से काफी मुसीबतों का भी सामना करना पड़ा था।

लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी थी। निक्की ने समाज और अपने परिवार से लड़कर अपनी सर्जरी के जरिए अपना जेंडर चेंज करवाया था। उसके बाद अपने काम से समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

Nikki निक्की की फोटो(सोशल मीडिया)

गजल धालीवाल

यह कई बॉलीवुड फिल्मों की कहानियां लिख चुकी हैं। गजल धालीवाल ने फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की भी कहानी लिखी है। गजल धालीवाल के बचपन का नाम गुनराज था।

बचपन में जितना भी उन्हें उनके परिवार वाले या दोस्त लड़के के रूप में देखते थे, उतना ही उन्हें लगता था कि वह लोग गलत हैं, क्योंकि वह तो एक लड़की है।

काफी समय बाद उन्होंने अपने घरवालों को इस बारे में बताया और इसके बाद उनके कई ऑपरेशन हुए और बाद में वह एक लड़की के रूप में दुनिया के सामने अपनी नई पहचान बनाई।

गजल धालीवाल ने लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, करीब करीब सिंगल, और वजीर सहित कई फिल्मों के लिए भी काम किया है।

Gazal Dhaliwal गजल धालीवाल की बचपन और बाद की फोटो(सोशल मीडिया)

गौरव अरोड़ा

अब इसी कड़ी में अगला नाम गौरी अरोड़ा का आता है। वह दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने टीवी रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' के आठवें सीजन में भी भाग लिया था।

गौरव को आज पूरी दुनिया गौरी के तौर पर जानती है। एक इंटरव्यू में उसने बताया था कि गौरव से गौरी बनने का सफर उनके लिए बेहद चुनौतियों भरा रहा। उन्हें 12 साल की उम्र में ही जान लिया था कि वह बाकी बच्चों से भिन्न हैं।

उनके अंदर लड़कों के प्रति फीलिंग्स आने लगी थी। उन्हें लड़कियों के कपड़े पसंद आते थे। लेकिन परिवार की वजह से वह कभी खुलकर सामने नहीं आ पाईं थीं। आगे चलकर उन्होंने भी अपना जेंडर चेंज करवाया था।

Gaurav गौरव अरोड़ा की पहले और बाद की फोटो(सोशल मीडिया)

Newstrack

Newstrack

Next Story