×

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में आने वाले एपिसोड में क्या होगा बताया तेजस्विनी ने

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में आने वाले एपिसोड में क्या होगा आने वाले एपिसोड में पता चलेगा

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 24 Feb 2025 2:04 PM IST (Updated on: 24 Feb 2025 3:31 PM IST)
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Serial
X

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Serial Upcoming Episode Twist (Image Credit- Social Media)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Serial: गुम है किसी के प्यार में स्टार प्लस सबसे प्रसिद्ध टीवी सीरियल में से एक है। लेकिन जबसे गुम है किसी के प्यार में जनरेशन गैप देखने को मिला है। उस समय से गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी काफी कम हो गई है। जहाँ गुम है किसी के प्यार में टॉप-2 में शामिल था। यहीं नहीं एक समय शो की टीआरपी अनुपमा से भी ज्यादा थी। वहीं सीजन 4 आने के बाद Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की टीआरपी घटकर टॉप-10 हो गई है। इन सबके बीच शो में तेजस्विनी का किरदार निभाने वाली वैभवी हंकारे ने शो में आने वाले एपिसोड में होने वाले ट्वीस्ट के बारे में जानकारी दी है।

गुम है किसी के प्यार में आने वाले एपिसोड में क्या होगा (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode Twist)-

गुम है किसी के प्यार में जहाँ इस समय दर्शकों को काफी ज्यादा मसाला देखने को मिल रहा है। एक तरफ तेजस्विनी के पिता मोहित की अकास्मक मृत्यु ने उनके परिवार को पूरी तरह से बिखेर कर रख दिया है। तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्विनी के पिता की दूसरी शादी का राज सामने आने के बाद उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है। तेजस्विनी ने अपने पिता की मृत्यु की खबर नील को दी जिसके बाद नील तेजस्विनी से मिलने के लिए निकल लेता है और वो उसको वो बात बताना चाहता है जो उसके मोहित ने मौत से पहले नील से कहा था कि वो उनकी बेटी तेजस्विनी से शादी कर ले। अब नील तेजस्विनी से मिल पाएगा कि नहीं ये आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा।


इन सबके बीच तेजस्विनी यानि वैभवी हंकारे ने शो में आने वाले एपिसोड में क्या होगा इसके बारे में अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि- अपकमिंग एपिसोड हाई-इंटेंसिटी ड्रामा पेश करने के लिए तैयार है। सभी उथल-पुथल के बीच तेजस्विनी के सामने एक बड़ी दुविधा खड़ी हो जाएगी। क्या तेजस्विनी के सामने मोहित की आखिरी इच्छा का खुलासा होगा। क्या वह नील के साथ अपनी शादी को स्वीकार करेगी। केवल समय ही बताएगा कि नियति में क्या लिखा है, अभी रहस्यों से जूझते हुए, तेजस्विनी ने नील को फोन करने का साहस जुटाया और उसे अपने पिता के निधन के बारे में बतााया, जवाब में, नील ने उससे मिलने के लिए कहा,"



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story