×

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सवी खोलेगी आशिका का वो राज जिससे रजत है अंजान, जाने आगे की कहानी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में सवी उठाएगी आशिका के सच्चाई पर से पर्दा, जाने आने वाले एपिसोड में क्या होगा

Shikha Tiwari
Published on: 24 Jan 2025 10:59 AM IST
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Aaj Ka Episode
X

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode Twist (Image Credit-Social Media)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: गुम हैं किसी के प्यार में दर्शक जहाँ सवी और रजत के बीच बढ़ रही नजदिकियों को इंज्वॉय कर रहे थे। तो वहीं सवी की प्रेग्नेंसी की खबर से काफी खुश थे। इन सबके बीच आशिका की वजह से एक बार फिर से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। सवी जहाँ कियान के साथ अपना रिश्ता मजबूत कर रही थी। तो वहीं कियान की अचानक से मौत की वजह से ठक्कर परिवार सवी को गुनहगार समझने लगता है क्योंकि कियान के साथ आखिरी बार सवी को देखा गया था। जिसके बाद रजत और ठक्कर परिवीर सवी से सई को भी दूर कर देता है। लेकिन अब जाकर सवी अपनी बेगुनाही का सबूत देगी और आशिका की सच्चाई घरवालों के सामने लाएगी।

गुम है किसी के प्यार में आशिका की सच्चाई आएगी सामने (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode Twist)-

गुम हैं किसी के प्यार में कियान की मौत से पूरा ठक्कर परिवार और रजत सदमें में हैं। सभी लोग कियान की मौत का जिम्मेदार सवी को बता रहे हैं। तो वहीं रजत और सवी के बीच एक बार फिर से दूरियाँ आ गई हैं। क्योंकि वो भी सवी पर भरोषा नहीं करता है। जबकि कियान को किडनैप अर्श और जिगर ने किया था। कियान को जब अर्श किडनैप करता है तो वो चिल्लाने की कोशिश करता है, जिसकी वजह से अर्श उसके मुँह पर हाथ रखता है, साँस रूकने की वजह से कियान की मौत हो जाती है।

कियान को किडनैप करने की प्लैनिंग आशिका ने बनाई थी। क्योंकि वो सवी से बदला लेना चाहती थी तो वहीं अर्श भी सवी और रजत की वजह से जेल गया था। वो भी अपना बदला लेना चाहता था। लेकिन आशिका को ये नहीं पता था कि इससे कियान की मौत हो जाएगी। उसने अर्श से बस कुछ घंटो तक कियान को किडनैप करने को कहा था।


अब Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को देखने को मिलेगा की सभी आशिका की सच्चाई सबके सामने लाएगी। और कियान के असली कातिलों का पर्दा फांस करेगी।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story