×

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सवी और रजत ने छोड़ा शो, भावुक कर देने वाला वीडियो आया सामने देखें

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Season 2: गुम हैं किसी के प्यार में सकेंड जनरेशन की कहानी हुई खत्म, भावुक तरीके से सवी और रजत ने कहा शो को अलविदा

Shikha Tiwari
Published on: 29 Jan 2025 3:28 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Season 2 Cast
X

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Season 2 Last Episode (Image Credit-Social Media)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: गुम हैं किसी के प्यार में टीवी सीरियल के दो सीजन आ चुके हैं, अब जाकर तीसरा सीजन शुरू होने वाला है। तो वहीं शो की नई कास्ट से बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा जी ने दर्शकों को इंट्रोड्यूज कराया और इसके साथ ही लीप के बाद दर्शकों को क्या कहानी देखने को मिलेगी। इसके बारे में भी जानकारी शेयर की है। तो वहीं Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सीजन 2 की कास्ट यानि सवी और रजत की कहानी अब देखने को नहीं मिलेगी। कल शो के सेट से सवी और रजत समेत शो की पुरानी कास्ट ने कुछ इस तरह शो को अलविदा कहा है।

गुम हैं किसी के प्यार में सवी और रजत ने कहा अलविदा (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Savi And Rajat Last Video)-

गुम हैं किसी के प्यार में टीवी सीरियल का अब तीसरा सीजन दर्शकों को देखने को मिलेगा। तो वहीं शो में पुराने कास्ट ने अलविदा कह दिया। जिसका वीडियो शो के सेट से शेयर किया गया है। Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin शो के सेट पर पुरानी कास्ट ने मिलकर केक कट किया। तो वहीं सवी ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई थी। और रजत अपने पुराने गेटअप में नजर आया। सई, पूरा ठक्कर परिवार और शो से जुड़े अन्य लोगों ने मिलकर सेट पर केक कट किया। इस वीडियो में शो की पुरानी कास्ट काफी ज्यादा भावुक नजर आ रही थी। तो वहीं इस वीडियो को देखने के बाद शो को पसंद करने वाले दर्शक भी भावुक हो गए हैं।


गुम हैं किसी के प्यार में आने वाले एपिसोड की कहानी (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode)-

गुम हैं किसी के प्यार में लीप के बाद दर्शकों को एक बार फिर से लव-ट्राइगल देखने को मिलेगा। जिसमें सनम और वैभवी एक-दूसरे से कॉलेज टाइम में प्यार करते होते हैं। लेकिन कुछ ऐसा होता है कि सनम वैभवी को छोड़कर चला जाता है। वैभवी अपनी नई लाइफ परम के साथ शुरू ही कर रही होती है। कि तभी उसका सामना एक बार फिर से उसके पुराने प्यार से यानि सनम से होती है। अब इन तीनों की प्रेम कहानी शो में क्या नया मोड लेगी ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Next Story