TRENDING TAGS :
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की गिरती टीआरपी देख मेकर्स ने लिया बड़ा बदला शो का समय
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Time: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला बदल दिया शो का समय
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Serial Time Change (Image Credit- Social Media)
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में इस समय तीसरी जनरेशन की कहानी को दिखाया जा रहा है। जैसे ही तीसरा जनरेशन शुरू हुआ है शो की टीआरपी भी घटती जा रही है। भले ही मेकर्स ने कहानी में ट्वीस्ट लाने के लिए इस बार शो की कहानी में बदलाव लाते हुए लव-ट्राइगल दो पुरूषों और एक महिला के मध्य दिखाया गया हो। जिसमें नील जोकि एक डॉक्टर हैं और ऋतुराज जो कि सिंगर है और नील का भाई है तेजस्विनी उससे प्यार करती है। लेकिन ऋतुराज अपने करियर की वजह से बाहर चला जाता है। तो वहीं नील भी मन ही मन तेजस्विनी को प्यार करता है। कहानी में नया ट्वीस्ट लाने के बाद भी शो की टीआरपी घटनी जा रही है। इन सबके बीच शो (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के मेकर्स ने शो के समय में बदलाव कर दिया है।
गुम है किसी के प्यार में शो का बदला समय (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Time)-
स्टार प्लस का प्रसिद्ध टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में के समय में बदलाव कर दिया गया है। जिसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि गुम है किसी के प्यार की जगह खुशी दुबे और जैन इबाद खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस शो ने शुरू होते ही दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। जिसकी वजह से शो की टीआरपी काफी हाई हो गई है। जादू तेरी नजर डायन का मौसम रात में 8.00 बजे टीवी पर आता है।
जिसकी वजह से गुम है किसी के प्यार में का समय बदलकर 7.30 कर दिया गया है। अब मंगलवार से यानि 11 मार्च 2025 से दर्शकों को गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल नए समय पर स्टार प्लस पर देखने को मिलेगा।
गुम है किसी के प्यार में अपकमिंग एपिसोड (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode)-
जहाँ नील जूही को देखने गया था लेकिन उसकी नजरे तेजस्विनी पर टिकी थी। जिसकी वजह से तेजस्विनी और नील दोनों के परिवारों में नील और तेजस्विनी के रिश्ते को लेकर बाते चलती हैं। जहाँ तेजस्विनी के घरवाले नील से उसको दूर रहने के लिए कहते हैं। तो वहीं नील की माँ भी तेजस्विनी के पिता मोहित पर सवाल उठाते हुए नील को उनके द्वारा चुनी हुई लड़की से यानि जूही से विवाह करने को कहती हैं। जिसपर नील मोहित का पक्ष लेता है। लेकिन नील की माँ उसकी एक ना सुनती है और कहती है कि नील की शादी उसकी पसंद की लड़की से ही होगी। चव्हाण परिवार को ये संदेश दे दिया जाए। अब आने वाले एपिसोड में देखने लायक होगा कि क्या नील परिवार के खिलाफ जाकर तेजस्विनी से शादी करेगा। और तेजस्विनी इस रिश्ते के लिए मान जाएगी।