×

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin तेजस्विनी के सामने आएगा वो राज जिससे है सब अंजान क्या साथ देगा नील

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: गुम है किसी के प्यार में मोहित की मौत के बाद तेजू के सामने एक बाद एक खड़ी हो जाएंगी मुश्किले

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 22 Feb 2025 3:21 PM IST
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode Twist
X

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode (Image Credit- Social Media)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: गुम है किसी के प्यार में का तीसरा सीजन चल रहा है। जिसमें तेजस्विनी, नील और ऋतुराज की कहानी दिखाई जा रही है। जिसमें तेजस्विनी की जिंदगी में नई मुसीबत का आगमन हुआ है उसके पिता मोहित की अचानक मृत्यु होने के बाद उसकी पूरी जिंदगी बदलने वाली है। तेजस्विनी की जिंदगी में आई मुश्किलों में क्या नील उसका साथ देगा, चलिए जानते हैं आने वाले एपिसोड में दर्शकों को क्या नया देखने को मिलेगा।

गुम है किसी के प्यार में आने वाले एपिसोड में क्या होगा (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode Twist)-

गुम है किसी के प्यार में आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा की तेजस्विनी नील को कॉल करेगी और उसको बताएगी उसके पिता यानि मोहित की मृत्यु हो गई है। जिसके बाद नील तेजस्विनी से कहता है कि वो वहाँ आ रहा है। तेजस्विनी हैरान होकर उससे पूछती है कि वो नागपुर से इतनी दूर की यात्रा कर रहा है, जिस पर नील कहता है कि वेदांत के बारे में चिंतित नील पूछता है कि वह कैसा है, तेजू जवाब देती है कि वेदांत लगातार रो रहा है। नील उससे बात करने का अनुरोध करहता है और तेज वेदांत को बुलाता है। नील ने वेदांत को भावनाओं में वह जाने से बचने की सलाह दी और ुसे अपने परिवार की देखबाल करने की जिम्मेदारी की याद दिलाता है।

नील अपने माता-पिता के साथ खुद की एक तस्वीर देखता है, और विचारों में खो जाता है। कमरे में वापस आकर विनोद आखिरकार लीना को बता देता है कि नील उनका बायोलॉजिकल बेटा नहीं है। लीना इस सच्चाई को किसी को बताने से इनकार कर देती है। विनोद उससे कहता है कि यदि लड़की नील से शादी करने के बाद उनसे सवाल करती है तो वे क्या करेंगे। लीना ठंडे स्वर में जवाब देती है कि यदि लड़की शादी के बाद इस सच्चाई को महत्वपूर्ण मानती है तो उसका यह दुर्भाग्य होगा। लीना विनोद को कसम देती है कि वो कभी भी नील को ये सच्चाई नहीं बताएगा।


तो वहीं दूसरी तरफ आज के प्रोमों में दिखाया गया है कि तेजस्विनी मोहित के पिता और उनके परिवार के साथ उनके घर जाती है। रास्ते में तेजस्विनी को याद आती है कि वो अपना मोबाइल घर पर ही भूल आई है। जब तेजस्विनी अपने ताऊ से मोबाइल वापस लेने जाने के लिए घर पर जाने को कहती है तो वो कहते हैं कि हमारे घर की लडकियाँ मोबाइल का प्रयोग नहीं करती है। अब तेजस्वनी के जिंदगी में कई सारी मुश्किलें आने वाले हैं तो वहीं मोहित की दूसरी पत्नी की सच्चाई पता चलने के बाद तेजस्विनी की जिंदगी एक नया मोड़ लेने वाली है। तभी नील तेजस्वनी से मिलने के लिए के लिए निकल चुका है। जो रास्ते में सोचता है कि वो तेजस्वनी से दुबारा मिल पाएगा की नहीं ये सब Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin आने वाले एपिसोड में दर्शकों को देखने को मिलने वाला है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story