×

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin तेजू और नील की जिंदगी में होने वाली है विलेन की एंट्री

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: गुम हैं किसी के प्यार में टीवी सीरियल में नील और तेजू की जिंदगी में जहर घोलेगा ये एक्टर

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 19 Feb 2025 11:42 AM IST (Updated on: 19 Feb 2025 11:44 AM IST)
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode (Image Credit-Social Media)
X

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap: गुम है किसी के प्यार में रजत और सवी के बाद इस समय नील और तेजू की कहानी को दिखाया जा रहा है। नील जोकि पेशे से डॉक्टर है वो तेजू से मन ही मन प्यार करने लगता है तो वहीं तेजू ऋतुराज से प्यार करती हैं। लेकिन कहानी एक ऐसा मोड़ लेती है कि तीनों की जिंदगियाँ आपस में जाकर टकरा जाती है। इस समय गुम हैं किसी के प्यार में नील की शादी की बाते चर्चा का विषय बनी हुई है। तो वहीं नील और तेजू की जिंदगी में जगह घोलने के लिए तैयार है विलेन

गुम हैं किसी के प्यार में आने वाला एपिसोड ( Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode)-

गुम है किसी के प्यार में के लेस्टेस्ट एपिसोड में देखेंगे कि तेजू, अपने परिवार के साथ कोंकण जाती है। जहाँ उसकी मुलाकात नील से होती है। इधर ऋतुराज अपने अमेरिका में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त हैं। कहानी में तब मोड़ आता है, जब तेजू के पिता मोहित को सीने में तेज दर्द होता है। नील मद्द के लिए आगे आता है और एक डॉक्टर के रूप में अपनी असली पहचान बताता है। हालांकि मोहित की आकस्मिक मृत्यु के साथ पूरा परिवार टूट जाता है। तेजू के पिता मौत से पहले ये चाहते थे कि नील की शादी तेजू से हो जाए।

तो वहीं आने वाले एपिसोड में दर्शकों को देखने को मिलेगा की जिस तरह से नील तेजू का ख्याल रखता है। तेजू भी नील के करीब आ जाएगी। नील की तेजू से शादी हो जाएगी। तो वहीं सनम जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें ऑटो-रिक्शा की तस्वीरें शेयर की है। जिस पर विलेन शब्द लिखा हुआ है। फैंस यह देखकर एक्साइटेड हो गए कि सीरियल का विलेन ऋतुराज बनेगा। वह तेजू और नील की जिंदगी में तहलका लेकर आएगा।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story