TRENDING TAGS :
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin तेजू के सामने खुल जाएगा नील का राज, ऋतुराज को छोड़ नील से करेगी शादी
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: गुम हैं किसी के प्यार में तेजू के सामने आ जाएगी नील की असलियत, तो वहीं ऋतुराज और तेज की प्रेम-कहानी रह जाएगी अधूरी
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler (Image Credit-Social Media)
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस का प्रसिद्ध टीवी सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में का तीसरा जनरेशन इस समय टीवी पर आ रहा है। इससे पहले सई, विराट के बाद सवी और रजत की कहानी को दर्शाया गया था। तो वहीं अब गुम हैं किसी के प्यार में नील और तेजू की कहानी को दर्शाया जा रहा है। जहाँ तेजू ऋतुराज से प्यार करती हैं तो वहीं तेजू की जिंदगी एक अलग मोड़ लेने वाली है। उसकी शादी ऋतुराज की जगह नील से होगी, चलिए जानते हैं नील और तेजू की शादी कैसे होगी।
गुम हैं किसी के प्यार में आने वाले एपिसोड की कहानी (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode Story)-
गुम हैं किसी के प्यार में टीवी सीरियल में आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नील और तेजू के परिवार की आपस में मुलाकात होती है। तेजू कहती है कि ये संयोग है कि वह लोग बार-बार मिलते रहते हैं। मोहित नील से पूछता है कि वह वहाँ क्या कर रहा है, इस पर नील अपने झूठ को बरकरार रखते हुए कहता है कि वह अपने डॉक्टर बॉस को छोड़ने आया था। नील कहता है कि वह वहाँ पर एक वीक रहेगा। दूसरी तरफ होटल में नील और तेजू एक बार फिरसे एक-दूसरे से टकरा जाते हैं।
आगे दिखाया जाता है कि नील का सारा सामान नीचे गिर जाता है। तेजू उसके बैग में स्टेथोस्कोप देखती है और उसके बारे में पूछती है। नील कहता है कि वह उसका नहीं है उसके बॉस का है, तेजू उसे छोड़ती है और कहती है कि वह जब उसके पास होता है तो वह घबराने लगता है। तेजू का परिवार मेडिकल कैंप में जाता है। वहाँ पर वह लोग नील को डॉक्टर का कोट पहने देखते हैं, जो मरीज का इलाज कर रहा होता है। उसी वक्त वेदांत नील को पुकारता है। नील को महसूस होता है कि तेजू के परिवार ने उसे देख लिया है और तो वह अपना कोट उतार कर चला जाता है।
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि तेजू को ऋतुराज से प्यार हो गया है। उसे एक फोन आता है और उसे कॉल करने वाला बताता है कि उसके पिता अस्पताल में एडमिट है, तेजू काफी परेशान हो जाती है और ऋतुराज को फोन करती है। ऋतुराज अपने कॉन्सर्ट में बिजी होता है और वह परफॉर्म करने वाला होता है। इस वजह से वह तेजू का कॉल कट कर देता है। तेजू जब अस्पताल जाती है तो पाती है कि उसके पिता उसकी शादी के लिए नील से बात करते हैं। उसके पिता कहते है कि ये उसकी अंतिम इच्छा है, तेजू को समझ नहीं आता कि वह क्या कहें।
यही से तेजू और ऋतुराज के रास्ते अलग हो जाएंगे। तो वहीं नील की शादी तेजू से हो जाएगी, कहीं ना कहीं ऐसी ही कहानी गुम हैं किसी के प्यार सीजन 1 में देखने को मिला था। जहाँ पर विराट ऐश्वर्या को छोड़कर सई के पिता के कहने पर सई से शादी कर लेता है। बस इस सीजन में विराट की जगह नील है और ऐश्वर्या और विराट की जगह तेजू और ऋतुराज की लव-स्टोरी अधूरी रह जाएगी।