TRENDING TAGS :
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin नील से होगी लक्ष्मी की लड़ाई, तेजस्विनी से होगा सामना
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: गुम है किसी के प्यार में आने वाले एपिसोड में क्या होगा चलिए जानते हैं
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: गुम है किसी के प्यार में जबसे तेजस्विनी के पिता मोहित की मृत्यु हुई है। तेजस्विनी और उसके पूरे की पूरी जिंदगी बदल गई है। मोहित की मृत्यु के बाद उसके पिता और भाई तेजस्विनी उसके भाई और उसकी माँ को अपने साथ अपने घर लेकर चले गए हैं। तो वहीं नील से आखिरी बार तेजस्विनी से फोन पर तब बात हुई थी जब वो अपने बाबा के साथ उनके घर पर आ रही थी। उसके बाद वो अपना फोन वहीं भूल गई थी। जिसके बाद उन दोनों का सामना अब जाकर होगा। गुम है किसी के प्यार में आने वाले एपिसोड में क्या होगा चलिए जानते हैं।
गुम है किसी के प्यार में आने वाले एपिसोड में क्या होगा (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode)-
आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि तेजस्विनी जूही को लेकर बाहर आएगी। जब नील के घरवालें उसे देखने आएंगे। जैसे ही नील तेजस्विनी को देखगा वैसे ही उसके चेहरे पर एक अलग मुस्कान आ जाती है। वो जूही को देखेगा ही नहीं तेस्विनी को ही देखता रह जाता है। जिसके बाद लक्ष्मी और बाकी घरवाले तेजस्विनी से पूछते हैं कि वो बाहर क्यों आई जिसके बाद तेजस्विनी बताती है कि उसे जबरदस्ती भेजा गया है।
नील के घरवाले पूछते हैं कि ये कौन है जिसपर लक्ष्मी सारा सच उगल देती है। वो नील के परिवार को बताएगी कि मेरे मरद की दो शादी हुई थी। और ये मेरे मरद की बेटी है। लक्ष्मी कहेगी कि कहीं और से ये बातें आप लोगों को पता चलती, मैंने पहले ही बता दिया।
लक्ष्मी बार-बार मोहित को बुरा-भला कहेगी, जिसपर नील भड़क जाएगा और कहेगा कि आप ये क्या बोल रहे हो काका के बारे में? वो ऐसे बिल्कुल भी नहीं थे, जैसा आप बता रही हो, वो बहुत अच्छे इंसान थे। लेकिन लक्ष्मी अपनी बातों पीछे नहीं हटेगी। नील सामने बैठी जूही को पूरी तरह से नजर अंदाज कर देगा। लीना उससे कहेती तुझे जूही से जो बात करनी है वो कर ले, लेकिन नील उसकी तरफ जरा भी ध्यान नहीं देगा। बल्कि बार-बार मुक्ता से मिलने की जिद्द करेगा।
देखने लायक होगा की नील क्या घरवालों के सामने अपने दिल की बात कह पाएगा कि वो तेजस्विनी से प्यार करता है जूही से नहीं