×

ग्लोबल अवॉर्ड 2020: प्रियंका-निक पर अटकी नजरें, ग्लैमरस अंदाज ने लूटी महफिल

रविवार रात को कैलिफोर्निया शहर के बेवर्ली हिल्टन होटल में 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। जिसमें हॉलीवुड की तमात हस्तियां ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। इस ग्रैंड इवेंट में पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर और पति निक जोनास के साथ शिरकत की।

suman
Published on: 6 Jan 2020 6:06 AM GMT
ग्लोबल अवॉर्ड 2020: प्रियंका-निक पर अटकी नजरें, ग्लैमरस अंदाज ने लूटी महफिल
X

मुंबई: रविवार रात को कैलिफोर्निया शहर के बेवर्ली हिल्टन होटल में 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। जिसमें हॉलीवुड की तमात हस्तियां ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। इस ग्रैंड इवेंट में पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर और पति निक जोनास के साथ शिरकत की। प्रिंयका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इस अवॉर्ड शो में हॉलीवुड की सबसे बड़े अवॉर्ड शो में एक मानी जाती है।

यह पढ़ें..दीपिका ने एसिड अटैक पीड़िताओं के साथ मनाया बर्थडे, कही दिल को छूने वाली बात

बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा ने पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ इस इवेंट में शिरकत की। प्रियंका के लुक की बात करें तो उन्होंने (Vivienne Westwood) के कलेक्शन का ऑफ शोल्डर पिंक कलर का गाउन पहना हुआ था। इस लुक के साथ खूबसूरत डायमंड नेकलेस और खूबसूरत ईयररिंग्स पहनी।वहीं निक जोनस के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का कोट-पैंट पहना हुआ था।

वह इस लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इससे पहले प्री-ग्लोबल पार्टी में नजर आ चुके है जो 5 जनवरी को रखी गई थी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक टॉप के साथ डिजाइनर शिमरी स्कर्ट पहनी हुई थी।

इस लुक के साथ प्रियंका ने हैवी ईयररिंग्स के साथ मेसी बन बनाया हुआ था। वहीं निक पर्पल कलर के वेलवेट कोट और पैंट में नजर आए थे। गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड हर साल होता है। जिसमें फिल्म और टेलीविजन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए नवाजा जाता है।प्रियंका की बॉलीवुड फिल्म स्काई इज पिंक को तारीफ मिली थी वही वह अगले प्रोजेक्ट व्हाइट टाइगर में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।

यह पढ़ें...हैरान करने वाला है आमिर ये का नया लुक, देखिए फोटोज व सेल्फी

बता दें कि गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2020 का आयोजन हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन ने कराया है जिसे रिकी गरवेस होस्ट किया हैं। फिल्म और टेलीविजन की दुनिया के बेस्ट परफॉर्मेंस को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड दिया जाता है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2020 के नॉमिनेशन की घोषणा की गई थी।

suman

suman

Next Story