×

Golmaal की एक्ट्रेस का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जानकारी

Golmaal फिल्म की अभिनेत्री का निधन हो गया। Manju Singh ने फिल्म में Amol Palekar की छोटी बहन 'रत्ना' का रोल प्ले किया था।

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 16 April 2022 7:49 AM GMT
Manju Singh
X

Golmaal Fame actress Manju Singh Death (फोटो संभार-सोशल मीडिया)

Golmaal Fame actress Manju Singh Death: बॉलीवुड में कई फिल्में बनतीं हैं सभी को मुख्य किरदारों की भूमिका याद रह जाती है लेकिन बहुत कम सपोर्टिंग किरदार मन में जगह बना पाते हैं। साथ ही उनकी भूमिका से लेकर उनका नाम तक हम किरदारों के नाम से याद रखते हैं।

दरअसल ऋषिकेश मुखर्जी (Rishikesh Mukherjee) की फिल्म गोलमाल (Golmaal) में एक ऐसा ही अहम किरदार था 'रत्ना' का। ये फिल्म साल 1980 में रिलीज़ हुई थी। जिसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। फिल्म को उस समय भी लोगों से काफी सराहना मिली थी और आज भी इस फिल्म को देखकर उतना ही मज़ा आता है। एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन तक हर एक चीज़ काफी परफेक्ट थी। वहीँ एक्टर अमोल पालेकर(Amol Palekar) और उत्पल दत्त (Utpal Dutt) की कमाल की कॉमेडी आज तक लोगों के मन में अपनी जगह रखती हैं। इसी फिल्म में अमोल पालेकर की छोटी बहन 'रत्ना' का रोल प्ले किया था अभिनेत्री मंजू सिंह(Manju Singh) ने। जिसे भी काफी सराहा गया था। अपने भोले भाले अंदाज़ से मंजू सिंह ने अपनी एक्टिंग को साबित किया था। आज गोलमाल की उन्हीं अभिनेत्री का निधन (Golmaal Actress Died) हो गया।

मंजू सिंह ने गोलमाल के अलावा भी कई फिल्मों में अभिनय किया साथ ही वो टेलीविजन का भी हिस्सा रही थीं। उन्होंने जहाँ एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाई थी वहीँ वो फिल्म प्रोड्यूसर भी थीं। उन्होंने कई शो प्रोड्यूस भी किये जिसके के लिए उनकी खूब सराहना हुई। आज सोशल मीडिया पर ये खबर आई तो बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गयी। मंजू सिंह के निधन की जानकारी गीतकार और अभिनेता स्वानंद किरकिरे ने सोशल मीडिया के जरिए दी। मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार मंजू सिंह का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। साथ ही अभिनेता स्वानंद किरकिरे ने मंजू सिंह की एक फोटो शेयर की है और साथ में कैप्शन दिया है ,"मंजू सिंह जी नहीं रही ! मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लायी थी दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने ! उन्होंने DD के लिए कई नायब शोज़ एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे। हृषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म गोलमाल की रत्ना हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है. अलविदा' !

मंजू सिंह जी ने हमेशा ही अपने काम से लोगों का दिल जीता। वो ज़्यादातर सामाजिक मुद्दों पर शोज़ बनतीं थीं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story