×

पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द ही मुंबई में देंगे लाइव परफॉर्मेंस

suman
Published on: 15 Feb 2017 10:52 AM GMT
पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द ही मुंबई में देंगे लाइव परफॉर्मेंस
X

लखनऊ: 22 साल के ग्रैमी पुरस्कार विनर अमेरिकी पॉप स्टार जस्टिन बीबर के फैंस के लिए खुशखबरी है कि वह पर्पस वर्ल्ड टूर के लिए इंडिया आएंगे और 10 मई को मुंबई उनका लाइव परफॉर्मेंस हैं। नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में जस्टिन बीबर के परफॉर्मेंस को देख पाएंगे। टूर के प्रमोटर व्हाइट फॉक्स इंडिया के अनुसार इस टूर के लिए इंडिया के अलावा इस्राइल के तेल अवीव और संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में भी बीबर का लाइव परफॉर्मेंस देखने वाला है। बीबर अपने चौथे स्टूडियो एलबम पर्पस के लिए अलग-अलग देशों का टूर कर रहे हैं। मुंबई कंसर्ट की टिकटों की बिक्री 22 फरवरी से शुरू होगी। टिकटों की कीमत 4000 रुपए होगी।

आगे पढ़ें...

बीबर संभवत: व्हेयर आर यू नानाउ, ब्वॉयफ्रेंड, लव योरसेल्फ, कंपनी, एज लॉन्ग एज यू लव मी, व्हाट डू यू मीन?, बेबी, पर्पस और एनकोर: सॉरी समेत अपने कई हिट सॉन्ग सुनने को मिलेंगे। व्हाइट फॉक्स इंडिया के निदेशक अर्जुन जैन ने कहा, जस्टिन बीबर के 80 पर्सेंट फैंस इंडिया में हैं और उम्मीद है कि यह कंसर्ट साल से सबसे बड़े प्रोग्राम में से एक होगा। वे पर्पस टूर के एक मात्र प्रमोटर है और 10 मई को हाउस फुल प्रोग्राम की उम्मीद है।

आगे पढ़ें...

बता दें कि जस्टिन बीबर ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के 2017 के एडिशन में 8 टाइटल अपने नाम कर इसमें टॉप रैंक हासिल किया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की वेबसाइट ने हाल ही में ‘सॉरी’ के गायक को सर्टिफिकेट देने से पहले यह एनाउंस किया है। यह सर्टिफिकेट उन्हें न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में उनके पर्पस वर्ल्ड टूर की एक परफॉर्मेंस देने से पहले दिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड 2017 का एडिशन 8 सितंबर को जारी होगा।

suman

suman

Next Story