×

Grammys 2022 Live:Grammy Award के बीच आया यूक्रेन के राष्ट्रपति का अभिवादन,कहा यूक्रेन का समर्थन कीजिये

Grammy Awards म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवार्ड है,जिसकी शुरुआत हो चुकी है,यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एक वीडियो मैसेज जिसमे उन्होंने क्या कहा आइये आपको सुनवाते हैं

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 4 April 2022 8:44 AM GMT
President Volodymyr Zelensky
X

President Volodymyr Zelensky in Grammys 2022(फोटो संभार-सोशल मीडिया)

Grammys 2022:ग्रैमी अवॉर्ड (Grammy Awards) म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवार्ड है,जिसकी शुरुआत हो चुकी है पहले ये अवॉर्ड 31 जनवरी को होना तय हुआ था लेकिन उस समय कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ने की वजह से इसे टाल दिया गया था। लेकिन अब इसकी शुरुआत हो चुकी है.इस बार इसका आयोजन लास वेगास के एमलीएम ग्रैंड गार्डन एरीना में किया जा रहा है।

इस अवॉर्ड फंक्शन में म्यूजिक इंडस्ट्री के तमाम सेलेब ने शिरकत की, बता दें इस बार जॉन बैटिस्ट (Jon Batiste) वो कालाकार बने हैं, जिन्हें सबसे ज़्यादा नॉमिनेशन मिले हैं। इस बार उन्हें बेस्ट संगीतकार, सिंगर और गीतकार के लिए नॉमिनेशन मिले हैं औ अगर वो इनमें से एक भी अवॉर्ड अपने नाम करते हैं तो ये उनका पहला ग्रैमी होगा। 64वें एनुअल ग्रैमी अवार्ड्स (64th Annual Grammy Awards) के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े दुनियाभर के कलाकार लास वेगास पहुंचे हैं। जिन्हें यहां ग्रैमी से सम्मानित किया जा रहा है।

इस साल का ये ग्रैमी अवॉर्ड 64 वां होगा।इस अवॉर्ड की शुरुआत 1959 में हुई थी। जिसके बाद से हर साल यह पुरस्कार कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किए जाते हैं। इस अवॉर्ड की ख़ास बात ये है कि इसमें कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाता है। इतना ही नहीं ग्रैमी अवॉर्ड्स म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े समारोहों में से एक है।

ग्रैमी अवॉर्ड में इस बार कुछ अलग भी हुआ दरअसल रूस और यूक्रेन युद्ध अभी भी जारी है और ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने ग्रैमी अवार्ड्स में अपना एक रिकार्डेड भाषण लोगों के सामने रखा जिसमे कहा गया था कि आप सभी यूक्रेन के लोगों का समर्थन करिये।ये वीडियो यूक्रेनी कवि के प्रदर्शन से पहले चलाया गया।

दरअसल यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एक भावुक वीडियो मैसेज में कहा, हमारे प्रियजन नहीं जानते कि हम फिर से साथ रहेंगे या नहीं। युद्ध हमें यह चुनने की अनुमति नहीं देता कि कौन बचेगा कौन हमेशा के लिए मौन हो जाएगा। यह वीडियो मैसेज यूक्रेनियन सिंगर मीका न्यूटन और पोएट ल्यूबा यकिमचुक (Lyuba Yakimchuk) की परफॉरमेंस से पहले दिखाया गया।

अपने वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने कहा कि हम फिर से साथ रहेंगे या नहीं। युद्ध हमें यह चुनने की अनुमति नहीं देता कि कौन बचेगा कौन हमेशा के लिए मौन हो जाएगा। हमारे संगीतकार टक्सीडो के बजाए बॉडी आर्मर पहनते हैं। वे घायलों के लिए अस्पतालों में गाते हैं। यहां तक कि वे उनके लिए भी गाते हैं, जो उन्हें सुन नहीं सकते। यह संगीत टूट जाएगा। हम स्वतंत्रता की रक्षा कर रहे हैं। जीने के लिए। प्यार के लिए। हम रूस से लड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम स्वतंत्रता की रक्षा करते हैं। जीना पड़ता है प्यार के लिए।जेलेंस्की ने कहा, संगीत के उलट क्या है? बर्बाद हुए शहरों का शोर, मरे हुए लोग और उनका हमेशा पसरा हुआ सन्नाटा। इस सन्नाटे को संगीत से भर दीजिए। हमारी कहानी बताने के लिए इस सन्नाटे को आज ही भर दीजिए। हमारी मदद कीजिए, किसी भी प्रकार से हमारा समर्थन कीजिए। उन्होंने कहा, मैनें सपना देखा है, यूक्रेन की आजादी का।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story