×

Gujarati Movie Chhello Show: "छेलो शो" ने दिग्गज फिल्मों को पछाड़ा, ऑस्कर में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

Gujarati Movie Chhello Show: 95वें अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए 17 सदस्यीय जूरी ने सर्वसम्मति से 'छेलो शो' को चुना।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 21 Sep 2022 12:14 PM GMT
Gujarati Movie chhelo show: Chhelo show beats legendary films, will represent India at Oscars
X

"छेलो शो" ने दिग्गज फिल्मों को पछाड़ा, ऑस्कर में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व: Photo- Social Media

Gujarati Movie Chhello Show: गुजराती फिल्म "छेलो शो", को भारत की तरफ से ऑस्कर पुरस्कारों (Oscar Awards) के लिए नॉमिनेट किया गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने ये घोषणा की है। अंग्रेजी में "लास्ट फिल्म शो" शीर्षक से, पैन नलिन-निर्देशित ये फ़िल्म 14 अक्टूबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

"छेलो शो" को एसएस राजामौली की "आरआरआर", रणबीर कपूर के नेतृत्व वाली "ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा", विवेक अग्निहोत्री की "द कश्मीर फाइल्स" और आर माधवन के निर्देशन वाली पहली फिल्म "रॉकेटरी" जैसी फिल्मों पर सर्वसम्मति से चुना गया। 95वें अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए 17 सदस्यीय जूरी ने सर्वसम्मति से 'छेलो शो' को चुना। हिंदी में छह सहित विभिन्न भाषाओं की कुल 13 फिल्में थीं - 'ब्रह्मास्त्र', 'द कश्मीर फाइल्स', 'अनेक', 'झुंड", "बधाई दो" ' और 'रॉकेटरी' - और तमिल ('इराविन निज़ल'), तेलुगु ('आरआरआर'), बंगाली ('अपराजितो') और गुजराती ('छेलो शो') के साथ-साथ कुछ अन्य में एक-एक।

"छेलो शो" ऑस्कर में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

"छेलो शो" ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। ये फ़िल्म सिद्धार्थ रॉय कपूर के बैनर रॉय कपूर फिल्म्स, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स, मानसून फिल्म्स, छेलो शो एलएलपी और मार्क डुएल द्वारा निर्मित है।

फ़िल्म की कहानी गुजरात के ग्रामीण इलाकों में बचपन में फिल्मों से प्यार करने की नलिन नामक किरदार की यादों से प्रेरित है। फ़िल्म की कहानी सौराष्ट्र के एक सुदूर ग्रामीण गाँव में चलती है और नौ साल के लड़के की कहानी का अनुसरण करती है, जो सिनेमा के साथ आजीवन प्रेम संबंध शुरू करता है। ये लड़का जब वह एक सिनेमाघर में कुछ रिश्वत देकर प्रोजेक्शन बूथ से फिल्में देखता है।

समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों "संसार", "वैली ऑफ फ्लावर्स" और "एंग्री इंडियन गॉडेसेज" के निर्देशन के लिए जाने जाने वाले नलिन ने एफएफआई और चयन जूरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ये फिल्म काफी प्रशंसा और पुरस्कार पा चुकी है। इसका वर्ल्ड प्रीमियर रॉबर्ट डी नीरो के ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में उद्घाटन फिल्म के रूप में हुआ था। स्पेन में 66 वें वलाडोलिड फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन स्पाइक सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में इसने कई पुरस्कार जीते हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story