×

रिलीज हुआ फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का नया गाना 'मेरे दिल में', अर्जुन-श्रद्धा यूं कह रहे अपने दिल की बात

By
Published on: 4 May 2017 4:14 AM GMT
रिलीज हुआ फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का नया गाना मेरे दिल में, अर्जुन-श्रद्धा यूं कह रहे अपने दिल की बात
X

मुंबई: श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के जितने भी पोस्टर और गाने रिलीज हुए हैं, वह फैंस को जमकर पसंद आ रहे हैं। इसके गानों और पोस्टर दोनों को ही ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पोंस मिल रहा है। फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के डायरेक्टर मोहित सूरी को म्यूजिक लवर माना है। यही वजह रही कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में गानों को काफी बेहतर ढंग से जोड़ा है। हाल ही में इसका नया गाना 'मेरे दिल में...' में रिलीज किया गया है, जिसमें अर्जुन और श्रद्धा न्यूयॉर्क की फेमस जगहों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

‘2 स्टेट्स’ की कामयाबी के बाद चेतन भगत की यह फिल्म उनकी किताब ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर दिल्ली यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी के किरदार में पेश होंगे। लेखक चेतन भगत बतौर निर्माता अपनी पारी खेलेंगे, तो मोहित सूरी निर्देशक की भूमिका अदा कर रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए 'हाफ गर्लफ्रेंड' का नया गाना 'मेरे दिल में...'

आगे की स्लाइड में देखिए 'हाफ गर्लफ्रेंड' का गाना 'बारिश का पानी'

आगे की स्लाइड में देखिए 'हाफ गर्लफ्रेंड' का गाना 'तू थोड़ी देर और ठहर जा'

Next Story