×

OMG: हैले बेरी ने खुद की प्रेग्नेंसी की खबर ली चुटकी, कह दी ये बात

suman
Published on: 7 Jun 2017 5:29 AM GMT
OMG: हैले बेरी ने खुद की प्रेग्नेंसी की खबर ली चुटकी, कह दी ये बात
X

लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री हैले बेरी ने सोशल मीडिया पर अपने गर्भवती होने की अफवाहों पर चुटकी लेते हुए कहा कि अधिक खाना खाने के बाद उनका पेट फूल गया था। हैले (50) के दो बच्चे हैं। शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान वह चुस्त सफेद चमकीले परिधान में नजर आईं थीं। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ को पेट पर रखकर एक तस्वीर खिंचाई थी।

'मिरर डॉट कॉ डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर इन अफवाहों पर विराम लगाया। इससे पहले हालांकि उनके स्टाफ की तरफ से भी इन अफवाहों को खारिज कर दिया गया था।

आगे...

आगे...

सौजन्य:आईएएनएस

suman

suman

Next Story