×

Hamare Baarah Collection Day 2: अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

Hamare Baarah Box Office Collection Day 2: अन्नू कपूर की विवादित फिल्म Hamare Baarah सिनेमाघरों में तो रिलीज हो चुकी है, लेकिन विवादों का असर इसके कलेक्शन पर पड़ा है।

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 22 Jun 2024 1:00 PM GMT (Updated on: 25 Jun 2024 3:10 AM GMT)
Hamare Baarah Box Office Collection Day 2
X

Hamare Baarah Collection Day 2

Hamare Baarah Collection Day 2: अन्नू कपूर (Annu Kapoor)की फिल्म हमारे बाहर जोकि जून के पहले हफ्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म का मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में पहुँच गया था। जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने से पहले उसमें कुछ सीन्स कट करके फिर से रिलीज करने की अनुमति दी थी। जिसके बाद फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद अंत में बॉम्बे हाईकोर्टट ने फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी है जिसकी वजह से फिल्म 21 जून 2024 को रिलीज हुई है। हमारे बारह फिल्म की कहानी एक ऐसी युवा बेटी की है, जो अपने पिता (अन्नू कपूर) के खिलाफ केस दर्ज कराती है। अपनी माँ का अबॉर्शन करवाने की मांग करती है। एक बेटी अपनी माँ को न्याय दिला पाती है या नहीं इसके बारे में जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी। ये तो बात हुई फिल्म (Hamare Baarah Movie) की कहानी की चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन (Hamare Baarah Collection Day 2) किया है।

हमारे बारह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे वन (Hamare Baarah Box Office Collection Day 2 In Hindi)-

निर्देशक कमल चंद्रा अपनी इस फिल्म (Hamare Baarah Movie) में एक महिला को गर्भपात करने के अधिकार का मुद्दा उठाते हैं। जनसंख्या नियंत्रण की बात करते हैं, कई सामाजिक संकीर्णताओं की ओर ले जाते हैं। मगर इन इश्यूज को इंगित करने के लिए उन्होंने जो एक समुदाय विशेष का सहारा लिया है, वो उससे कहानी किसी और सिम्त बढ़ती नजर आती हैं। मेकर्स ने भले ही दावा किया हो कि फिल्म महिला सशक्तिकरण और जनसंख्या नियंत्रण की बात करती है और किसी धर्म विशेष को टारगेट नहीं करती है। मगर पात्रों और संवादों से यह साबित नहीं होता है।

फिल्म Hamare Baarah कई विवादों के बाद आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की टक्कर Munjya, Chandu Champion, Ishq Vishk Rebound के साथ हैं। इन सबका असर फिल्म की कमाई पर पड़ा है। और फिल्म ने पहले दिन (Hamare Baarah Day 1 Collection) बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया है। फिल्म ने पहले दिन यानि शुक्रवार को अबतक 1.40 करोड़ (Hamare Baarah Collection Day 1) तक का ही कलेक्शन किया है। इसके अलावा दूसरे दिन यानि शनिवार को वीकेंट ऑफ होने की वजह से हमारे बारह के कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखा गया है। फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.60 करोड़ (Hamare Baarah Collection Day 2) तक का कलेक्शन किया है।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story