×

Hamare Baarah Movie: फिल्म हमारे बारह को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी हरी झंडी, जाने रिलीज डेट

Hamare Baarah Release Date:अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह लगातार विवादों में घिरी जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ती चली गई है, अब जाकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने हरी झंडी दी

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 19 Jun 2024 9:43 AM GMT (Updated on: 20 Jun 2024 10:02 AM GMT)
Annu Kapoor Movie Hamare Baarah New Release Date
X

Hamare Baarah Movie Update 

Hamare Baarah Movie Review: अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बाहर जोकि जून के पहले हफ्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म का मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में पहुँच गया था। जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने से पहले उसमें कुछ सीन्स कट करके फिर से रिलीज करने की अनुमति दी थी। जिसके बाद फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसके रिलीज पर रोक लगा दी। जिसके बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने वरिष्ठ अभिनेता अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह की रिलीज को हरी झंडी दे दी है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी हमारे बारह फिल्म को हरी झंडी (Hamare Baarah Gets Green Ligth From Bombay High Court)-

बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। और कहा है कि फिल्म की विषय-वस्तु में ऐसा कोई तत्व नहीं मिला जिसे मुस्लिम समुदाय या कुरान की शिक्षाओं के लिए अपमानजनक माना जा सके। अपनी टिप्पणियों में न्यायालय ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि हमारे बारह वास्तव में महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। एक उल्लेखनीय दृश्य, जिसमें एक मुस्लिम व्यक्ति कुरान की गलत व्याख्या को लेकर मौलाना से भिड़ जाता है, को न्यायाधीशों ने सकारात्मक रूप से देखा। उन्होंने इसे धार्मिक नेताओं का आँख मूदकर अनुसरण करने के बजाय आलोचनात्मक सोच के रूप में व्याख्यायित किया।

Hamare Baarah Movie: हमारे बारह फिल्म की कहानी में ऐसा क्या है, जिसपर कोर्ट ने लगाई रोक

हिंसा को बढ़ावा देने की संभावना के बारे में चिंताओं को संबोधित करते हुए, न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि फिल्म किसी भी तरह की हिंसा का प्रचार नहीं करती है. इसने भारतीय जनता की कल्पना और वास्तवकिकता के बीच अंतर करने की क्षमता पर भरोसा जताया।

हमारे बारह फिल्म की कहानी क्या है (Hamare Baarah Movie Story In Hindi)

हमारे बारह' (Hamare Baarah Movie Story) की पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश पर आधारित है। फिल्म हमारे बारह (Hamare Baarah Movie) में एक महिला अपने पिता को अदालत में ले जाती है। ताकि उसकी माँ जो जोखिमपूर्ण गर्भावस्था से गुजर रही हैं। उसको गर्भपात का अधिकार मिल सके। फिल्म की कहानी समाजिक समस्या पर आधारित हैं। लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म को कुछ रूढ़ीवादी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। इस फिल्म की कहानी (Hamare Baarah Movie) महिलाओं के संघर्ष और जनसंख्या नियंत्रण के ईर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती हैं।

हमारे बारह कब रिलीज होगी ( Hamare Baarah Release Date In Hindi)-

अन्नू कपूर की फिल्म Hamare Baarah लगातार विवादों में घिरी रही है। पहले 14 जून को रिलीज होने वाली थी। उसके बाद 18 जून रिलीज डेट (Hamare Baarah New Release Date) की गई। कई बार Hamare Baarah की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। अब दर्शकों को हमारे बारह 21 जून 2024 (Hamare Baarah Release Date) को सिनेमाघरो में देखने को मिलेगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story