×

जन्मदिन खासः बॉलीवुड के सबसे युवा अभिनेता अनिल कपूर, उम्र से किया 1-2 का 4

फिल्म अभिनेता अनिल कपूर एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिनका पूरा परिवार ही फिल्मों से जुड़ा रहा है। पिता चाचा से लेकर भाई तथा रिश्तेदारों में भी कई अभिनेता अभिनेत्रियां हैं। पिछले चार दशक से फिल्मों में अपनी धाक जमाने वाले अनिल कपूर का आज जन्म दिन है।

Newstrack
Published on: 24 Dec 2020 3:42 AM GMT
जन्मदिन खासः बॉलीवुड के सबसे युवा अभिनेता अनिल कपूर, उम्र से किया 1-2 का 4
X
जन्मदिन खासः बॉलीवुड के सबसे युवा अभिनेता अनिल कपूर, उम्र से किया 1-2 का 4

मुम्बई: फिल्म अभिनेता अनिल कपूर एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिनका पूरा परिवार ही फिल्मों से जुड़ा रहा है। पिता चाचा से लेकर भाई तथा रिश्तेदारों में भी कई अभिनेता अभिनेत्रियां हैं। पिछले चार दशक से फिल्मों में अपनी धाक जमाने वाले अनिल कपूर का आज जन्म दिन है। वह आज भी चमक दमक के साथ फिल्मों में सक्रिय हैं। अनिल कपूर का आज उनका जन्म दिन है।

अनिल कपूर का फिल्मी परिवार...

अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर, 1956 को चेंबूर, मुंबई में हुआ था। वे जाने माने फिल्म निर्माता सुरेन्द्र कपूर के बेटे हैं। उनके बड़े भाई बोनी कपूर एक प्रसिद्व निर्माता हैं और उनके छोटे भाई संजय कपूर भी एक अभिनेता हैं। 1984 में अनिल कपूर की शादी सुनीता कपूर से हुई है जिनसे उन्हें तीन बच्चे दो लड़कियां सोनम कपूर और रिया कपूर और एक लड़का हर्षवर्धन, जिनमे सोनम कपूर भी एक अभिनेत्री है।

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन का राज: KBC के सेट पर हुआ खुलासा, फैंस सुनकर हुए दंग

अनिल के बड़े भाई बोनी कपूर भी सफल प्रोड्यूसर हैं। दूसरी तरफ, बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्रीदेवी थी जिनका निधन हो चुका । इनकी दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हैं। बोनी की पहली पत्नी मोना थीं, जिनसे दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। अर्जुन की गिनती बॉलीवुड के कामयाब यंग स्टार में होती है। छोटे भाई संजय कपूर है। संजय बॉलीवुड में बतौर एक्टर काम कर चुके हैं। वहीं, अब वो प्रोड्यूसर के तौर पर जाने जाते हैं। संजय कपूर की पत्नी महीप संधू हैं। इनकी एक बेटी शनाया और बेटा जहान है। अनिल कपूर की बहन का नाम रीना मारवाह है, जिन्होंने संदीप मारवाह से शादी की है।

Photo- Social Media

इस फिल्म से हुई करियर की शुरुआत

अभिनेता अनिल कपूर ने अपने कैरियर की शुरूआत निर्माता निर्देशक उमेश मेहरा की फिल्म हमारे तुम्हारे (1978) में एक छोटे से की थी। इस फिल्म में संजीव कुमार और राखी लीड रोल में थे। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती के साथ हम पाँच (1980) और अमिताभ बच्चन के साथ शक्ति (1982) छोटे मोटे रोल किए। पर 1983 उनके चाचा जवाहर कपूर की फिल्म वो सात दिन में उन्होंने लीड रोल निभाया। फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे और नसीरूद्दीन शाह भी थें। फिर क्या था, अनिल कपूर के पास फिल्मों की कतार लग गयी।

‘मशाल’ में किया बेहतरीन प्रदर्शन

यश चोपड़ा की ‘मशाल’ में एक बेहतरीन प्रदर्शन किया जहां उन्होंने दिलीप कुमार के साथ कर्मा मजदूर के अलावा मेरी जंग ने कर्मा, मिस्टर इंडिया, तेजाब, राम लखन जैसी फिल्में कीं जिन्होंने उन्हें स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। नब्बे के दशक में अनिल कपूर 13 हिट फिल्में दी। उनकी नायक और ईष्वर में जबरदस्त अभिनय की फिल्म इड्रस्ट्री में जमकर सराहना हुई। लम्हे फिल्म में उनकी भूमिका को लोगों ने पसंद किया।

Photo- Social Media

ये भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ ने शेयर किया ऐसा वीडियो, लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक

अनिल कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार ( पुकार), स्पेशल ज्यूरी अवार्ड (गांधी माय फादर), फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार (मशाल) फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार (तेजाब), फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार (बेटा) फिल्मफेयर क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार (विरासत), फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार (ताल), अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार (बीवी नं एक), आईआईएफए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार (ताल) तथा आई आई एफ ए असाधारण उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

रिपोर्ट: श्रीधर अग्निहोत्री

Newstrack

Newstrack

Next Story