×

Happy Birthday Arjun Kapoor: जब 12 साल बड़ी मलाइका पर दिल हार बैठे अर्जुन, एक्टिंग से पहले किया था ये काम

Happy Birthday Arjun Kapoor: आज एक्टर अर्जुन कपूर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वो 36 साल के हो चुके हैं।

Shreya
Published on: 26 Jun 2021 6:27 AM GMT
Happy Birthday Arjun Kapoor: जब 12 साल बड़ी मलाइका पर दिल हार बैठे अर्जुन, एक्टिंग से पहले किया था ये काम
X

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Happy Birthday Arjun Kapoor: फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हीरो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज यानी 26 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अर्जुन आज 36 साल के हो गए हैं। अर्जुन को बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा बने पूरे 9 साल हो गए हैं। इस 9 साल के इस सफर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। जिनके जरिए उन्होंने फैंस के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने के बाद भी अर्जुन को एक एक्टर बनने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ी। उनके पिता बोनी कपूर बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं तो वहीं उनके चाचा यानी अनिल कपूर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में शुमार हैं। लेकिन इन सबके बावजूत अर्जुन ने पहले असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर इस इंडस्ट्री में काम किया। बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर उन्होंने फिल्म 'कल हो ना हो', 'वॉंटेड' और 'नो एंट्री' में काम किया है। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने इश्कजादे से बतौर एक्टर डेब्यू किया।

मलाइका अरोड़ा संग अर्जुन कपूर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पर्सनल लाइफ को लेकर बटोरतें हैं सुर्खियां

एक्टर अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। उनका और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का रिश्ता अब पूरी दुनिया के सामने हैं। लेकिन इस रिश्ते को पब्लिक करने से दोनों ने काफी समय लगाया था। अर्जुन काफी रिजर्व टाइप के इंसान हैं, वो ज्यादा अपने रिश्ते बारे में खुलकर बात नहीं करते। शायद यहीं वजह रही कि उन्होंने मलाइका के साथ अपने रिश्ते को काफी समय बाद लोगों के सामने रखा।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के बर्थडे पर दोनों का रिलेशनशिप पब्लिक किया था। इसके लिए सोशल मीडिया पर दोनों को काफी ट्रोल भी किया गया था। दरअसल, अर्जुन मलाइका से काफी छोटे हैं और इसी वजह से यूजर्स उनकी जोड़ी को लेकर उन्हें ट्रोल करते रहते हैं। हालांकि इन सभी बातों का कभी दोनों पर असर नहीं हुआ दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आते हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बी-टाउन के हैं हॉट कपल

वैसे तो अर्जुन कपूर का नाम कई एक्ट्रेसेस संग जोड़ा गया है, लेकिन अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर से मलाइका करीब बारह साल बड़ी हैं और उनका एक बेटा भी है। ऐसे में दोनों का प्यार उस कहावत का सटिक उदाहरण है कि प्यार उम्र नहीं देखता। अर्जुन मलाइका संग अपने रिश्ते को लेकर कहते हैं कि वो अपने पार्टनर का सम्मान करते हैं।

मलाइका की ननंद को कर चुके हैं डेट

ये बात शायद ही आपको पता होगी कि अर्जुन मलाइका अरोड़ा को डेट करने से पहले उनकी ननंद यानी सलमान खान की बहन अर्पिता को भी डेट कर चुके हैं। यहीं नहीं फिल्म एक्ट्रेस परिणिती चोपड़ा के साथ भी उनके इश्क के चर्चों ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं।

सलमान को मानते हैं अपना गुरू

आपको यह जानकर यह हैरानी होगी कि बॉलीवुड में आने से पहले अर्जुन कपूर काफी मोटे हुआ करते थे। वो करीब 140 किलोग्राम वजन के थे। लेकिन अर्जुन ने खूब मेहनत की और बिना किसी सर्जरी उन्होंने अपने मोटापे को कम किया और इस काम में सलमान खान ने उनकी काफी मदद की थी। वहीं, अर्जुन भी सलमान को अपना गुरू मानते हैं और उनसे काफी प्रभावित हैं। हालांकि खबरें ऐसी भी थीं कि मलाइका को डेट करने की वजह से सलमान और अर्जुन के रिश्तों में खटास आ गई थी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story