×

Happy Birthday Nirahua: जानिए दिनेश लाल यादव का निरहुआ बनने तक का सफर, क्यों रखा था ये नाम!

Happy Birthday Nirahua: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव का आज जन्मदिन है, इस मौके पर हम निरहुआ से जुड़े कई राज़ आपके सामने खोलेंगे जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों।

Shweta Srivastava
Published on: 2 Feb 2023 6:35 AM GMT
Happy Birthday Nirahua
X

Happy Birthday Nirahua (Image Credit-Social Media)

Happy Birthday Nirahua: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव का आज जन्मदिन है उन्होंने इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं हैं साथ ही साथ वो अब एक राजनेता के रूप में भी उभर कर सामने आये हैं। वहीँ आज उनका 44वां जन्मदिन है। भोजपुरी इंडस्ट्री की जब भी बात आती है तो उसे बिना दिनेश लाल ने नाम से पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने भले ही अपने करियर की शुरआत एक सिंगर के तौर पर की हो लेकिन आज उनकी एक्टिंग, डांस और हर एक कला के लोग दीवाने है। आज हम निरहुआ से जुड़े कई राज़ आपके सामने खोलेंगे जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों।

सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के जन्मदिन पर विशेष

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने करियर की शुरआत करने से पहले कई स्टेज परफॉरमेंस दीं। उसके बाद साल 2004 में उनका पहला एल्बम 'निरहुआ सातल रहे' आया जिसमे खूब कामयाबी पाई। एल्बम के हिट होने के साथ साथ निरहुआ को भी काफी लोकप्रियता और लोगों का प्यार मिला। इसके बाद उनकी फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' आई जिससे उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई।

एक समय ऐसा था जब निरहुआ अपनी आजीविका के लिए काफी संघर्ष कर रहे थे और आज वो इंडस्ट्री के टॉप पेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई हिट फिल्में दीं जिसमें से दीवाना तोहरे प्यार में (2008) और रिक्शावाला आई लव यू (2013) जैसी फ़िल्में सुपरहिट रहीं। जिसके बाद निरहुआ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं।

Happy Birthday Nirahua (Image Credit-Social Media)

दिनेश लाल यादव से जुडी कई ऐसी बातें हैं जिनके बारे में शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे। तो चलिए अपने पसंदीदा सितारे के बारे में उनके जन्मदिन पर कुछ रोचक तथ्य जनन लीजिये।

दिनेश लाल यादव का जन्म 2 फरवरी 1979 को टंडवा गांव, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता पश्चिम बंगाल से थे वो कोलकाता में काम करते थे और निरहुआ ने भी अपने जीवन के शुरूआती साल इसी शहर में बिताए थे। निरहुआ को गाने का काफी शौक था और वो कई स्टेज पफॉर्मेंस भी दे चुके थे। अपने पहले ही एल्बम से लोगों के बीच पॉपुलर होने के बाद उन्होंने साल 2015 में बैक टू बैक पांच हिट फिल्में दीं। इसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज़बरदस्त तरीके से बढ़ गयी। और एक्टर इंडस्ट्री में सबसे ज़्यादा फीस पाने वाले स्टार्स की लिस्ट में शुमार हो गए।

Happy Birthday Nirahua (Image Credit-Social Media)

जहाँ उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर लोगों के दिल जीते वहीँ उन्होंने रियलिटी शो डांस संग्राम (2010) के साथ टीवी पर अपनी शुरुआत की, जिसमें उन्हें होस्ट के रूप में दिखाया गया था। इसके बाद उन्होंने अपने करियर की सेकंड इनिंग की शुरआत साल 2022 से की जहाँ निरहुआ ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव जीता और संसद में मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे अपने इंडस्ट्री के सहयोगियों के साथ शामिल हुए।

Happy Birthday Nirahua (Image Credit-Social Media)

निरहुआ को सभी ने सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो बिग बॉस में एक कंटेस्टेंट के रूप में भी देखा। जहाँ उन्हें काफी पसंद किया लेकिन वो ज़्यादा आगे नहीं बढ़ पाए वो साल 2012 में शो के छठे सीजन का हिस्सा थे। निरहुआ 9 हफ्ते बाद घर से बाहर हो गए थे।

Happy Birthday Nirahua (Image Credit-Social Media)

दिनेश लाल यादव का पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छी तरह से चल रहा है उन्होंने साल 2000 में मंशा यादव से शादी की थी। वह दो बेटों आदित्य यादव और अमित यादव के पिता हैं और उनकी एक बेटी है जिसका नाम अदिति यादव है। दिनेश लाल यादव ने अपने पहले एल्बम की सफलता के बाद अपना नाम 'निरहुआ' रख लिया। निरहुआ नाम है एल्बम इतना हिट हुआ कि लोगों ने मान लिया कि ये उनका असली नाम है। कपिल शर्मा शो में जब दिनेश आये तो उन्होंने अपने नाम निरहुआ के पीछे के कई किस्से सुनाये थे।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story