×

Birthday Special: सिर्फ 500 रुपये लेकर मुंबई आई थीं Disha Patani, अब बांद्रा में है 5 करोड़ का घर

एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) की गिनती बॉलीवुड की टैलेंटेड, हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में होती है। दिशा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री है, जिनकी अदाओं के करोड़ों दीवाने हैं।

Ashiki
Published By Ashiki
Published on: 12 Jun 2021 9:33 AM GMT
Disha Patani
X

Disha Patani (Photo-Social Media)

Happy Birthday Disha Patani: एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) की गिनती बॉलीवुड की टैलेंटेड, हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में होती है। दिशा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री है, जिनकी अदाओं के करोड़ों दीवाने हैं।वह काफी हेल्थ कॉन्शियस हैं और अक्सर जिम के बाहर स्पॉट होती हैं। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में दिशा की सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'राधे' रिलीज हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रया मिल रही है। अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी 13 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। तो चलिए आज दिशा के बर्थडे पर जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें-

दिशा पाटनी बायोग्राफी (Disha Patani Biography)

एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) का जन्म 13 जून 1992 को हुआ था। दिशा पटानी के पिता का नाम जगदीश सिंह पटानी है। जगदीश सिंह पटानी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी हैं। दिशा पटानी की माता का नाम पद्मा पटानी है और वह एक हाउस वाइफ है। दिशा पटानी की बहन का नाम खुशबू पटानी है जबकि उनके भाई का नाम सूर्यांश पटानी है।


एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से की बॉलीवुड डेब्यू

दिशा ने बॉलीवुड में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ पहली फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' की थी। इस फिल्म में उनका रोल भले ही छोटा था, लेकिन लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहीं। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले दिशा तेलगू फिल्म 'लोफर' में नजर आई थीं। इसके बाद एक म्यूजिक वीडियो किया जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की। हालांकि उनकी 'कुंग फू पाडा' फिल्म काफी सुर्खियों में रही।


सिर्फ 500 रुपए लेकर आई थीं मुंबई

दिशा ने अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दिया था। दिशा मुंबई सिर्फ 500 रुपए लेकर आई थीं। यी बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू बताई थी। दिशा ने बताया था- 'मैं अकेली रहती थी और काम करती थी, लेकिन कभी भी परिवार से मदद नहीं मांगी।' एक शो में दिशा ने बताया था कि, जब मैं छोटी थी, इस समय नए-नए टेलीफोन आए थे। मैं और मेरी बहन, साथ में बैठ के कुछ रैंडम नंबर्स को डायल करते थे और हम सिर्फ यही कहते थे 'हाय, मैं फ्लां-फ्लां बात कर रही हूं।


रणवीर कपूर की फैन

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) दिशा के सबसे बड़े क्रश थे। दिशा रोजाना स्कूल जाते समय अपनी स्कूटी से उसी रास्ते से निकलती थीं जहां रणबीर के पोस्टर लगे थे। उस पोस्टर को वह तब तक मुड़ मुड़ कर देखती थीं जब तक वो आंखों से ओझल ना हो जाए। इसी चक्कर में कई बार उनके एक्सीडेंट होते-होते बचे।


खुद को गिफ्ट किया घर

दिशा का मुंबई के बांद्रा में अपना घर है। उन्होंने ये नया अपार्टमेंट 2017 में खुद को गिफ्ट दिया था। दिशा के इस घर का नाम 'लिटिल हट' है। इसकी कीमत 5 करोड़ है।

दिशा की बहन है सेना में अधिकारी Disha Patani sister

दिशा की फैमिली में मम्मी-पापा के अलावा दिशा तीन भाई-बहन हैं। सबसे बड़ी बहन का नाम है खुशबू, जो भारतीय सेना में अधिकारी हैं।

Ashiki

Ashiki

Next Story